..................... Urfi Javed reacts strongly on Mukesh Khanna's Adipurush comment, says, ye aadmi poora pagal hai - Hindi Filmibeat

मुकेश खन्ना के शॉकिंग 'आदिपुरुष' कमेंट पर अब उर्फी जावेद ने दिया रिएक्शन, बोलीं- 'ये आदमी पूरा पागल है'

urfi-javed-reacts-on-mukesh-khannas-adipurush-comment-says-ye-aadmi-poora-pagal-hai

Urfi Javed on Mukesh Khanna: आदिपुरुष को लेकर तमाम तरह के बयान सामने आ रहे हैं। जहां बीते दिनों रामायण की स्टारकास्ट ने फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, शक्तिमान उर्फ मुकेश खन्ना ने भी फिल्म को लेकर कुछ विवादित बातें कहीं हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए यहां तक कह दिया कि 'आदिपुरुष' बनाने वालों को 50 डिग्री तापमान पर ज़िंदा जला देना चाहिए।

मुकेश खन्ना के बयान को लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं और गलत बता रहे हैं। वहीं, अब इस मुद्दे पर उर्फी जावेद ने भी अपना रिएक्शन दिया है और काफी मजबूती से अपनी बात रखी है।

उर्फी जावेद ने मुकेश खन्ना के बयान पर दिया रिएक्शन

उर्फी ने मुकेश खन्ना के बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा- "यार ये आदमी पूरा पागल है, मैं मानती हूं कि फिल्म थोड़ी बुरी है, लेकिन कृपया दोस्तों, किसी को जलाना मत, वास्तव में मुझे लगता है कि लोगों को हिंसा के लिए भड़काने के लिए इस आदमी को सलाखों के पीछे होना चाहिए।"

इतना ही नहीं, अपने दूसरे ट्वीट में उर्फी ने लिखा- "शक्तिमान यार, आप आलोचना कर सकते हैं अगर कुछ पसंद न आए, किसी को मार थोड़े सकते हो वो भी जान से! मुझे रोना आ रहा है, मैंने शक्तिमान क्यू देखा बचपन में .."

कोई शक नहीं कि यहां उर्फी की बातों में दम नजर आता है। आदिपुरुष को लेकर मुकेश खन्ना को अपनी नाराज़गी दिखाने का पूरा अधिकार था। लेकिन किसी के मर जाने कामना करना, किसी लिहाज से सही नहीं है।

मुकेश खन्ना ने कहा, "सबसे बड़ी गलती ओम राउत की है। फिर आते हैं मुंतशिर.. जो कहते हैं कि बड़े राइटर हैं। उनकी बचकानी बातें सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे लगा था कि इतनी आलोचना के बाद ये लोग मुंह छुपाएंगे। लेकिन ये आगे आकर अलग-अलग सफाई दे रहे हैं। कह रहे हैं कि वाल्मीकि जी का वर्ज़न था, फिर उसके बाद में तुलसीदास जी का वर्ज़न था, फिर रामानंद जी का वर्ज़न था, उसके बाद हमारा वर्ज़न है। नैं पूछता हूं कि अपना वर्ज़न बनाने वाले आप होते कौन हैं.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X