Urfi Javed Video: गुरुद्वारे में ऐसे कपड़े पहने पहुंची उर्फी जावेद, लोग बोले- जब तक ये पलटी नहीं....

urfi javed

Urfi Javed At Gurudware: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद ने हाल ही में कोन लुक को लेकर बवाल मचा चुकी हैं। उनके इस लुक के चर्चे थमे नहीं थे कि अब उर्फी ने गुरुद्वारे का रुख किया और दरबार में माथा टेका। इस बार फिर से गुरुद्वारे के लिए उर्फी जावेद का ड्रेस सेलेक्शन फैंस की जुबान पर चढ़ गया है। दरअसल, लोगों को उर्फी को एक से बढ़कर एक अलग एक्सपेरिमेंटल लुक्स में देखने की आदत सी हो गई हैं। ऐसे में उर्फी को गुरुद्वारे में देख हर किसी की आखें फटी की फटी रह गई हैं।

उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट लुक की बात करें ये हसीना गुरुद्वारे में काले सूट पहने और सिर पर दुपट्टा रखे बेहद सादगी भरे अंदाज में पहुंचीं। उर्फी ने गुरुद्वारे में अपनी हील्स उतारी और हाथों से उठा कर सही जगह पर रखीं।

उर्फी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया हैं और लोग इस हसीना की खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग उर्फी को ऐसे एथनिक लुक में देखकर मजेदार रिएक्शंस भी दे रहे हैं। जहां एक शख्स ने लिखा, 'मेरी आखें तो धोखा नहीं खा रही हैं ये वाकई उर्फी ही है'। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'जब तक ये पलटी नहीं तब तक मैंने इमेजिन भी नहीं किया था कि ये उर्फी हो सकती है।'

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी ने अपने फैंस को ऐसे सादगी भरे लुक में हैरान किया है बल्कि ये हसीना समय समय पर अपने एक से बढ़कर एक सिंपल और प्यार लुक्स भी ड्रॉप करती रहती है।

फैशन को लेकर सुर्खियो में रहते वाली उर्फी पिछले दिनों बीजेपी नेता चित्रा वाघ की शिकायत और उससे पनपे विवाद को लेकर भी छा गई थी। उर्फी चित्रा से इस कधर खफा हो गई थीं कि उन्होंने इंरव्यू से लेकर सोशल मीडिया पर चित्रा पर कई तीखे वार किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X