..................... Urfi Javed orry aka Orhan Awatramani spotte din mumbai double the craziness Urfi Javed in open butterfly top - Hindi Filmibeat

Urfi Orry Video: तितली बनी उर्फी को लेकर निकले ऑरी ने कभी किया KISS तो कभी.. मुंबई की सड़कों पर मचा खूब बवाल

Urfi Javed Orhan Awatramani

Urfi Javed Orhan Awatramani Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और ओरहान अवात्रामणि दोनों ही फैशन की दुनिया में क्रांति ला चुके हैं और जब दोनों एक साथ मिल जाए तो कहने ही क्या। कुछ ऐसा ही अनमोल नजारा आज मुंबई में देखने को मिला है। दरअसल, उर्फी और ऑरी को साथ में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया उनकी इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी मिनटों सेकेंडों में वायरल हो गई हैं।

ऑरी और उर्फी इस दौरान मीडिया और पैपराजी के साथ जमकर मस्ती करते और एक दूसरे के साथ अतरंगी हरकते करते दिखाई दिए। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑरी और उर्फी कभी एक दूसरे को गले लगाते तो कभी किस करते रहे और पोज देते रहे।

इसके साथ ही ऑरी और उर्फी जिस तरह की हरकते कर रहे थे नेटिजंस को वो क्रेजी बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है। ये लेटेस्ट बेस्ट फ्रेंड जोड़ी हर तरफ टॉक ऑफ द टाउन बन गई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी और ऑरी साथ में दिखाई दिए हैं। इससे पहले भी दोनों कई बार पार्टी और कुछ इवेंट में साथ में नजर आ चुके हैं लेकिन इतवी गहरी दोस्ती नहीं देखी गई थी।

वहीं ऑरी की बात करें तो वो हमेशा की तरह इस बार भी अपनी जरा हटके मोबाइल फोन कवर फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। ऑरी ने इस दौरान रिप्ड जीन्स पहनी हुई थी जिसे उन्होंने अपने ही अवतार वाली टी शर्ट के साथ टीमअप किया था।

उर्फी और ऑरी का ये वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ लोग उनकी दोस्ती के चर्चे कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने तो उनके रिलेशनशिप और अफेयर की गॉसिप भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि ये दोनों किसी प्रोजेक्ट या फिर पॉडकास्ट शो जैसी किसी चीज की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X