Urfi javed: उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल पॉप स्टार करोल जी ने किया फॉलो, फैंस हुए खुश

Urfi javed

Urfi javed: सोशल मीडिया के जमाने में ऐसा कौन होगा जो उर्फी जावेद को नहीं जानता होगा, उर्फी एक जाना माना नाम बन चुकी है अपने फैशन सेंस की वजह से। देश ही नहीं पूरी दुनियां में उर्फी जावेद मशहूर हो चुकी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल सिंगर करोल जी ने भी फॉलो किया है। इससे पहले कई सारे बॉलीवुड सितारें भी उर्फी को फॉलो कर चुके हैं और उनके कपड़ो और उनकी तारीफ कर चुके हैं। जाहिर है कि उर्फी हमेशा ही अपने कपड़ो के चलते विवादों में भी आ जाती हैं।

अपने कपड़ों को लेकर हमेशा सुर्खियां में रहने वाली इंटरनेट सनसनी उर्फी जावेद पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं। जब से उर्फी जावेद को कोलंबिया सिंगर करोल जी सोशल मीडिया पर फॉलो किया है, तब से उर्फी के अलग ही चर्चे हो रहे हैं।

आपको बता दें कि कोलंबियाई गायिका करोल जी इंस्टाग्राम पर उर्फी को फॉलो कर रही हैं, उर्फी एक ऐसी पहली भारतीय हैं, जिन्हें करोल जी इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि ये दोनों साथ काम करती नजर आने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्फी के करोल के साथ काम करने की अफवाहें हैं। गायक की हालिया गतिविधि ने अटकलों को और हवा दी है। इतना ही नहीं, उर्फी ने इंस्टाग्राम पर भी करोल का स्वागत किया और अपनी इंस्टा स्टोरी पर करोल की फोटो शेयर की, इसी के साथ हार्ट इमोजी भी बनाया।

गौरतलब है कि, कैरोलिना गिराल्डो नवारो उर्फ करोल जी एक लोकप्रिय कोलंबियाई गायक और गीतकार हैं। करोल जी को एक रेगेटन और लैटिन ट्रैप कलाकार के रूप में जाना जाता है। करोल ने सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार (2018) के लिए लैटिन ग्रैमी पुरस्कार भी जीता है। वहीं बात उर्फी की करें तो अपने फैशन सेंस और कुछ रियालिटी शोज के चलते उर्फी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X