Urfi javed: नए लुक से एक बार फिर हसीना ने धड़काया फैंस का दिल, वीडियो देख लोगों ने की हुस्न की तारीफ

Urfi javed: सोशल मीडिया सेंसेशनल उर्फी जावेद हमेशा ही अपने नए लुक को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब एक्ट्रेस खबरों में अपने लुक और अपने स्टाइल के लिए चर्चा में ना आए। हाल ही में उर्फी का नया लुक सामने आया है, इसमें उर्फी काफी अच्छी दिख रही हैं। इस लुक को देखने वालों ने एक्ट्रेस के हुस्न के साथ साथ उनकी अदाओं की भी जमकर तारीफ की है।
उर्फी जावेद का नया लुक-
हमेशा अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन अपने शानदार, अनोखा और स्टाइलिश अंदाज दिखाती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कुछ वीडिय़ो सामने आए हैं जिनमें उनका नए लुक देखने को मिला है।
खास बात ये है कि इस बार उर्फी जावेद ने अपने ऊपर कोई अजीबों-गरीब एक्सपेरिमेंट नहीं किया है। नए लुक में उर्फी ने बहुत प्यारी सी ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू जीन्स पहना है। साथ ही अपने बालों को ओपन रखा हुआ है, जिसमें वह काफी प्यारी दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने लुक में अपना अलग टच देने के लिए दोनों हाथों में कई सारे रंगों की बहुत सारी चुड़ियां पहनी हैं।
हमेशा ही अपने बोल्ड लुक को लेकर खबरों में रहने वाली उर्फी उर्फी का ये नया लुक लोगों को पसंद आ रहा है। इस बार उर्फी काफी अच्छी भी लग रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनकी जमकर तारीफ करना शुरु कर दी है।
सोशल मीडिया क्वीन उर्फी-
उर्फी जावेद को उनके फैंस सोशल मीडिया क्वीन भी कहते हैं। जाहिर है कि उर्फी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी बात रखती रहती हैं। और साथ ही अपने फैशन सेंस के चलते विवादों में अक्सर बनी रहती हैं।
इन दिनों अपने फैशन के अलावा उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर भी खबरों में हैं। न्होंने हाल ही में शेयर किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि यह सही गाइडलाइन्स फॉलो नहीं कर रहा था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब उनका अकाउंड सस्पेंड किया गया है। इससे पहले दो बार ऐसा हो चुका है। उर्फी ने अब इस मुद्दे को फिर से इंस्टा पर उठाया है और एक नोट भी लिखा है कि वह इस बात से काफी परेशान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
