Urfi Javed के दादाजी हैं जावेद अख्तर? साथ में तस्वीर शेयर करते हुए लिख दी ऐसी बात, नेटिजन्स हैरान

Urfi Javed met Javed Akhtar: उर्फी जावेद की अतरंगी फैशन की तस्वीरें यूं तो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन अब मॉडल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। दरअसल, उर्फी ने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर से मुलाकात की और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। यहां जानते हैं इस तस्वीर में क्या है खास!
दरअसल, ये तस्वीर नहीं, बल्कि इसका कैप्शन सभी का ध्यान खींच रहा है, जिसमें उर्फी ने जावेद अख्तर के अपना दादाजी बताया है। उर्फी ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "आखिरकार आज मेरे दादाजी से मुलाकात हुई। वह एक लीजेंड हैं.. इतनी सुबह कई सारे लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कतार में खड़े थे, लेकिन उन्होंने किसी को मना नहीं किया, सभी के साथ मुस्कान के साथ बातचीत की। मैं उन्हें देखकर हैरान रह गई।"
उर्फी हमेशा ही अपने सिजलिंग फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया का पारा हाई रखती हैं। लेकिन कई बार लोग उनका नाम जावेद अख्तर के साथ जोड़ देते हैं और उनकी पोती बुलाते हैं। बीच में एक दिन तो उर्फी तो एक टीशर्ट में लिखवा लिया था कि- "मैं जावेद अख्तर की पोती नहीं हूं.." और इस टीशर्ट के साथ फोटोशूट कराया था।
अब एक बार फिर उन्होंने ट्रोलर्स को अपने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी इन अफवाहों को खारिज करते हुए ट्वीट किया था, "उर्फी जावेद हमसे किसी भी तरह से संबंधित नहीं है.."
बहरहाल, सोशल मीडिया देंखे और उर्फी जावेद की तस्वीरें ना दिखे, ऐसा असंभव है। अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर उर्फी काफी चर्चा में रहती हैं। वो करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही थीं। शो से एलिमिनेट होने वालीं पहली कंटेस्टेंट होने के बावजूद, उर्फी लगातार सुर्खियां में रही हैं।
उर्फी ने कई टीवी शोज में काम किया है, जिसमें 'पंच बीट सीजन 2', 'मेरी दुर्गा', 'बड़े भैया की दुल्हनिया' और 'बेपनाह' नाम शामिल हैं। इसके अलावा उर्फी ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल का भी हिस्सा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












