Urfi Javed Video: उर्फी जावेद के हाथ लगी सहेली की पेंटिंग, पहनकर निकली तो मच गया बवाल

Urfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद एक बार फिर से मुंबई की सड़कों पर बावल काट दिया है। इस बार उर्फी गुलाबी कपड़े की ड्रेस में अतरंही पेंटिंग लुक में दिखाई दी हैं। उर्फी ने फूलों की पेंटिंग वाली ड्रेस क्रिएट की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उर्फी जावेद का ये लुक मिनटों में वायरल हो गया है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने बताया है कि ये पेंटिंग उनकी सहेली ने बनाई है जिससे उन्होंने अपनी ये नई ड्रेस तैयार की है। उर्फी को देखते ही वहां मैजूद उनके फैंस और पैपराजी सुपरएक्साइटेड दिखाई दिए।
उर्फी के इस लुक को नेटिजंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां तमाम लोग उर्फी के इस लुक को काफी डेयरिंग बता रहे हैं तो वहीं उर्फी के इस लुक की आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं है।
आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











