नया लुक!! कचरे से प्लास्टिक उठाकर Urfi Javed ने बनाई अपनी ड्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो देख फैंस हुए खुश

 Urfi Javed, Urfi Javed New Look

Urfi Javed New Look: सोशल मीडिया सेंसेशल उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। उर्फी एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं खबरों में रहने का। कभी अपने स्टाइल, कभी अपने बयान और कभी कभी पैपराजी के साथ चिट-चैट करते हुए उर्फी सोशल मीडिया पर छाई ही रहती ही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है। इस बार हसीना का लुक कचरे से प्लास्टिक उठाकर बनाया गया है। इस लुक को देखकर आप भी एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

कचरे से प्लास्टिक उठाकर बना उर्फी का नया लुक-

अतरंगी फैशन के चलते वर्तमान समय में उर्फी जावेद लगातार सुर्खियो में बनी रहती हैं। उर्फी का नया लुक कौन सा होगा इसको लेकर फैंस काफी इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही हसीना का नया लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाता है। किसी को उर्फी का लुक पसंद आता है और कोई एक्ट्रेस को ट्रोल कर देता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर फैशन क्वीन उर्फी जावेद का नए लुक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कचरे में से प्लास्टिक की बोतले उठा रही हैं। कई सारी बोतल उठा कर उर्फी इनको अपने साथ अपने घर ले जाती हैं।

और फिर दो तीन लोगों के साथ मिलकर इन्ही कचरे से उठाई बोतलों से उर्फी अपने लिए नई शानदार ड्रेस तैयार करती हैं। फिर इस चमचमाती और स्टाइलिश ड्रेस को पहनकर उर्फी जमकर नए नए शानदार पोज देते हुए फोटो खीचाती हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी अच्छी और खूबसूरत दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के नए लुक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर बार की तरह कुछ लोगों को उर्फी का ये लुक पसंद आया और कुछ लोगों ने उनको फिर से ट्रोल किया। वीडियो देखकर कुछ लोगों ने कमेंट में कहा कि मैम इसी कचरे से अपना दिमाग भी बीन लो तो अच्छा है।

Read more about: urfi javed urfi javed new look
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X