..................... Urfi Javed lips swollen, shares weird picture of her changed face, says, it's not serious - Hindi Filmibeat

उर्फी जावेद ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, फूले हुए होठों को दिखाकर बोलीं- "ये अजीब है, लेकिन.."

By Filmibeat Desk

urfi-javed-lips-swollen-shares-weird-picture-of-her-changed-face-says-its-not-serious

Urfi Javed lips filler: अपने अतरंगी फैशन के लिए पॉपुलर उर्फी जावेद ने इस बार अपने चेहरे के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अपने चेहरे की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है और बताया है कि उन्होंने लिप फिलर करवाए हैं। कह सकते हैं कि एक बार फिर उन्होंने लोगों को हैरान किया है।

Recommended Video

Urfi aka Uorfi Javed ने खूबसूरत दिखने के चक्कर में बिगाड़ा अपना चेहरा, किया कुछ ऐसा...सूज गए Lips

शेयर की गई तस्वीर में उनके होंठ फूले हुए नजर आ रहे हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा- "अजीब है.. लेकिन मुझे सूजे हुए होठ पसंद हैं। कुछ भी सीरियस नहीं है बस फिलर्स करवाए हैं।"

कई एक्ट्रेसस ने करवाए हैं लिप्स फिलर

बता दें, उर्फी ही नहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसस ने लिप्स फिलर का सहारा लिया है, लेकिन कभी माना नहीं है। अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर श्रुति हासन, जान्हवी कपूर तक ने समय समय पर लिप्स फिवर करवाए हैं। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा है। कुछ ही दिनों पहले भूमि पेडनेकर को अपने बदले हुए चेहरे के लिए काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी।

बहरहाल, उर्फी की बात करें तो उन्होंने डंके की चोट पर ये बात कह दी है कि उन्होंने लिप्स फिलर करवाए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर उनके इस लुक पर यूजर्स कैसा रिएक्ट करते हैं।

कोई शक नहीं कि उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने लिए एक जगह बनाई है। उन्हें अक्सर 'DIY स्पेशलिस्ट' कहा जाता है। इस साल की शुरुआत में, करीना कपूर खान ने भी उर्फी के फैशन की तारीफ की थी और कहा, "मुझे लगता है कि जिस आत्मविश्वास के साथ वह इसे करती हैं, यह बहुत अच्छी और अद्भुत बात है। वो वैसा ही करती है जैसा वह चाहती है, यही फैशन है.. कि हम खुद में कॉफिडेंट ऑफ खूबसूरत महसूस करें.."

Read more about: urfi javed bollywood uorfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X