Urfi Javed Video: बन संवर कर घर से निकली उर्फी जावेद, बीच सड़क पर आकर उठा दी ड्रेस

Urfi Javed Latest Look: फैशन क्वीन उर्फी जावेद अब धीरे धीरे इंडस्ट्री में सेट हो रही हैं। इसका असर उनके फैशन स्टेटमेंट पर भी देखने को मिल रहा है। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक सामने आया है जो कि मिनटों-सेकेंडों में वायरल हो रहा है। अब एक बार फिर से उर्फी मैजिकल ड्रेस पहने निकली हैं।
उर्फी जावेद को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान हसीना स्काई कलर की स्टाइलिश स्कर्ट टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उर्फी की स्कर्ट में फीदर्स अटैक है जो कि रिमोट कंट्रोल से एक्टिव हो जाते हैं। उर्फी का ये अनोखा अंदाज नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है और वो उनके आइडिया क्रिएटिवी को सलाम कर रहे हैं।
उर्फी जावेद ने अपने इस लुक का वीडियो खुद भी फैंस के साथ शेयर किया है। इस लुक को पूरा करने के लिए उर्फी जावेद ने ट्रांसपेरेंट हाई हील्स कैरी हैं। इसके साथ ही अपने वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, "मैजिक।"
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications