BJP नेता बोले- राहुल गांधी भारत के PM बन सकते हैं तो उर्फी को अमेरिका का राष्ट्रपति होना चाहिए, भड़की हसीना

urfi javed

Urfi Javed Lashes Out On BJP Leader: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद को कई बार अपनी बोल्डनेस और कपड़ों के कारण लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं लेकिन उर्फी को इस तरह की बातों के कम ही असर पड़ता है। हालांकि हद तो तब हो गई जब बीजेपी नेता ने उर्फी जावेद के कपड़ों पर टिप्पणी कर दी। बीजेपी नेता दिनेश देसाई के विवादित ट्वीट पर उर्फी जावेद ने रिप्लाई कर उन्हें मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

बीजेपी नेता का ट्वीट
बीजेपी नेता दिनेश देसाई ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अगर ठंड में सिर्फ एक टीशर्ट पहने की वजह से राहुल गांधी भारत का प्रधानमंत्री बनने के लायक हो सकता है तो फिर ऊर्फी जावेद तो अमेरिका का राष्ट्रपति होना चाहिए।" इसके साथ ही दिनेश देसाई ने हंसी वाले इमोजी भी बनाए हैं।

उर्फी का रिएक्शन
जैसे ही उर्फी जावेद की नजरों में ये ट्वीट आया हसीना का पारा चढ़ गया और उर्फी ने इस ट्वीट का जोरदार रिप्लाई किया, "राहुल गांधी के बारे में तो नहीं जानती लेकिन मैं तुमसे ज्यादा अच्छी पॉलिटिशन जरूर साबित हो सकती हूं। मेरे राज में एक भी औरत को उसके कपड़ों को लेकर बेइज्जत नहीं किया जाएगा। क्या तुम इस तरह की राजनीति करते हो? अपना प्वाइंट साबित करने के लिए महिला की बेइज्जती करोगे?"

उर्फी की इंस्टाग्राम स्टोरी
इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेते हुए उर्फी जावेद ने इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और लिखा, "गुजरात बीजेपी देखिए ये हैं आपके नेता? महान! कुछ अच्छा कीजिए! अपना प्वाइंट साबित करने के लिए महिला की बेइज्जती? हम इनसे कैसे महिला सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं?"

उर्फी जावेद के इस रिप्लाई से साफ है कि उन्होंने बीजेपी नेता को करारा जवाब दिया है। उर्फी के साथ साथ और भी तमाम यूजर्स दिनेश देसाई के इस ट्वीट की आलोचना कर रहे हैं और इसे गलत करार दे रहे हैं।

Read more about: urfi javed rahul gandhi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X