..................... Urfi Javed ने विवेक अग्निहोत्री को लगाई लताड़, Aishwarya Rai के कान्स लुक को कर रहे थे ट्रोल Urfi Javed lashed out at Vivek Agnihotri for trolling Aishwarya Rai Bachchan's Cannes look! - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने विवेक अग्निहोत्री को लगाई लताड़, Aishwarya Rai Bachchan के कान्स लुक को कर रहे थे ट्रोल!

urfi javed, aishwarya rai bachchan, vivek agnihotri

कान्स में फैशन का जलवा जारी है और इस वक्त उर्फी जावेद भी काफी चर्चा में हैं। अरे, आप घबराइए मत.. उर्फी जावेद कान्स में नहीं गई हैं लेकिन उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स लुक को साझा करते हुए उनको खरी खोटी सुनाई थी लेकिन ये बात उर्फी जावेद को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। ऐश्वर्या राय बच्चन को विवेक उनके फैशन और ड्रेस को लेकर ट्रोल किया है।

उन्होने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''क्या आप लोगों ने 'कॉस्टयूम स्लेव्स' नामक शब्द के बारे में सुना है। वे ज्यादातर लड़कियां हैं (इस मामले में एक उपयुक्त पुरुष)। आप उन्हें अब भारत में भी लगभग हर फीमेल सेलेब्स के साथ देख सकते हैं। ऐसे असहज फैशन के लिए हम इतने मूर्ख और दमनकारी क्यों बनते जा रहे हैं?''

इसके बाद उर्फी जावेद काफी ज्यादा नाराज हो गईं और उन्होने जवाब देते हुए लिखा, ''मैं जानना चाहती हूं आपके कौन से फैशन स्कूल से अपनी डिग्री ली है? आपको देख के लगता है कि आपको फैशन की काफी समझ है, फैशन मूवी आपको डायरेक्ट करनी चाहिए थी!'' उर्फी जावेद का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

Recommended Video

Urfi Javed ने Vivek Agnihotri को पढ़ाया Fashion का पाठ, Aishwarya Rai पर कसा था विवेक ने तंज

उन्होने द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर को इस तरह से सबक सिखाया है और उनका जवाब पसंद किया जा रहा है। उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं और उनका फैशन सेंस देखकर बड़े बड़े लोग चौंक जाते हैं। उर्फी को लेकर मशहूर है कि वो अपने फैशन के साथ साथ अपने पोस्ट और ट्वीट्स को लेकर भी खबरों में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X