गुलाबी ब्रा पहने लौटीं उर्फी जावेद, लोगों ने की ऐसी डिमांड उर्फी बोली- तुम्हारी बीवी थोड़ी ना हूं जो...

Urfi javed Pink Bra: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद कई दिनों बाद दुबई से भारत वापस लौटी हैं। ऐसे में इस हसीना का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उर्फी जावेद इस दौरान पैपराजी और एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों के साथ खूब मस्ती मजाक करती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उर्फी के लुक के साथ साथ उनका ये अंदाज भी सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
गुलाबी ब्रा में उर्फी जावेद
पहले बात करते हैं उर्फी जावेद के लुक की। उर्फी जावेद इस दौरान हॉट पिंक लुक में दिखाई दे रही थीं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने उस दौरान गुलाबी ब्रालेट पहने हुई थी जिसे इस हसीना ने मैचिंग ट्राउजर्स के साथ कैरी किया था। इस दौरान उर्फी जावेद के ट्राउजर्स में कुछ सेक्सी कट्स भी लगे हुए थे।
उर्फी जावेद का लुक
इसके साथ ही उर्फी ने अपने इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बड़े स्कवैर सनग्लासेज लगाए हुए थे और बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। दुबई से लौटने के बाद उर्फी को जब मुंबई एयरपोर्ट पर सर्दी लगी तो एक्ट्रेस ने अपना लाल कलर का स्वेटर भी डाल लिया।
उर्फी का मजेदार रिएक्शन
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पैपराजी से खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उर्फी खाने-खिलाने और पार्टी को लेकर बातें कर रही थी तो इस दौरान एक पैप ने उनसे उनके हाथ का बना खाना खाने की डिमांड की। इसपर उर्फी ने अपने ही अंदाज में रिएक्ट करते हुए कहा मैं तुम्हारी पत्नी या गर्लफ्रेंड थोड़ी ना हूं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications