हॉस्पिटल में भर्ती उर्फी जावेद बिस्तर पर कपड़े खोलकर कर रही थी ये हरकत, डॉक्टर ने लगा दी क्लास!

Urfi Javed Hospitalise: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उर्फी जावेद ने हॉस्पिटल से अपना एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद हॉस्पिटल के बेड पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही अपनी बीमारी से फैंस को अपडेट करा रही हैं। जी हां, बिंदास फैशन सेंस को लेकर मशहूर उर्फी जावेद फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
उर्फी को हुई ये बीमारी
दरअसल, उर्फी ने खुद बताया है कि उन्हे लैरिंजाइटिस हुआ है। इस बीमारी की बात करें तो ये आवाज से जुड़ी बीमारी होती है। इसमें आवाज बैठ सी जाती है और कमजोर भी हो जाती है। इसके साथ ही गले में गुदगुदी, सूखापन रहने लगता है। इसके साथ ही सूखी खांसी के साथ साथ नाक भी खूब बहती है। इसी बीमारी के चलते उर्फी को भी अस्पताल का रुख करना पड़ा है।
डॉक्टर ने लगा दी क्लास
इसके साथ ही उर्फी ने जो वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है उसमें वो कोट के बटन खोलकर हॉस्पिटल बेड पर बैठी हैं। उर्फी की आखों पर डार्क सर्कल्स दिखाई दे रहे हैं। बिखरे बालों में उर्फी अपने फैंस के लिए ये वीडियो क्रिएट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी को डॉक्टर ज्यादा बोलने के लिए भी मना करते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं उर्फी जावेद
बता दें कि उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के लिए बेहद मशहूर हो चुकी हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम देखें तो वो पूरा का पूरा उनकी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो से गुलजार है।
Recommended Video
'स्पलिट्सविला' में उर्फी जावेद के इश्क के किस्से
उर्फी जावेद को 'बिग बॉस ओटीटी' से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद ये एक्ट्रेस अब रियलिटी शो 'स्पलिट्सविला' में अपने बोल्डनेस के जलवे बिखेर रही है। इसके साथ ही उर्फी जावेद के 'स्पलिट्सविला' से लव एंगल के खूब चर्चे हो रहे हैं। शो में उर्फी जावेद को कशिश ठाकुर के साथ रोमांटिक पल बिताते देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications