Urfi Javed Video: लिफ्ट खुलते ही उर्फी जावेद से जा टकराया लड़का, उर्फी ने पहनी थी ऐसी ड्रेस कि...

Urfi Javed Latest Video: एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने बोल्ड फैशन सेंस के साथ जाहिर हैं। उर्फी जावेद को नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद की ड्रेस के साथ-साथ उनकी हरकतों के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। उर्फी इस दौरान लिफ्ट के बाहर खड़ी दिखाई दे रही हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए और उन्हे स्पॉट कर तस्वीरें क्लिक करने के लिए भारी तादाद में लोग जमा हो गए थे।
उर्फी ने मांगी माफी
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद इस दौरान लिफ्ट के बाहर खड़ी इंतजार कर रही थीं। ऐसे में जब लिफ्ट आई तो एक लकड़ा बाहर निकलते हुए उर्फी से टकरा गया। इस दौरान लड़के को शायद अंदाजा भी नहीं था कि बाहर उर्फी खड़ी होंगी। ऐसे में उर्फी ने लड़के सॉरी कहा और फिर वो लिफ्ट के अंदर चली गईं। इस दौरान सबसे खास था उस लड़के का रिएक्शन। उर्फी की बोल्ड ड्रेस देखकर एक बार को लड़का भी थोड़ा शॉक्ड सा हो गया था।
उर्फी जावेद का ब्लैक बोल्ड लुक
वहीं उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर के कपड़े से बनी एक अलग डिजाइन से तैयार ड्रेस पहनी. जिसे समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था. दरअसल, उर्फी ने ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट कपड़े से बनी ड्रेस पहनी और हसीना का ये लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
ड्रेस के नाम पर ये पहना क्या
उर्फी का ये अंदाज देख अब सभी पूछ रहे हैं कि आखिर हसीना ने ड्रेस के नाम पर ये क्या पहन लिया. काले रंग की चौड़ी पट्टियों से बना टॉप और पारदर्शी स्कर्ट जिस पर छोटी-छोटी तालियां उर्फी ने लटकाई थीं. उर्फी का ये लुक भी पैपराजी ने कैमरों में कैद किया और उनका बार-बार लोगों से टकराना भी. जी हां...आज उर्फी बाहर हर दूसरे शख्स से टकराती हुई दिखीं और उनका ये टकराना कैमरों में कैद हो गया.
ट्रोल हो रही हैं उर्फी जावेद
उर्फी के इस नए लुक और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इतना ओवर एक्टिंग नहीं करने का बाबा.' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'कभी-कभी लगता है कि हम अंग्रेजों से नहीं अंग्रेज हम से आजाद हुए हैं.' साथ ही लोगों को उनका लुक भी पसंद नहीं आया.


Click it and Unblock the Notifications