Urfi Javed: ये क्या, उर्फी का दिल टूट गया, किसने तोड़ा...क्या आपको पता है??

Urfi Javed: उर्फी जावेद एक ऐसी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कि हमेशा ही अपने कपड़े और अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने अनोखे फैशनसेंस के चलते लाइम लाइट में रहने वाली उर्फी इस बार खबरों में अपने दिल टूटने की वजह से आई हैं।
इस बीच उर्फी जावेद की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें उर्फी अपने टूटे दिल का एक्स रे दिखाती हुईं नजर आ रही हैं, आलम ये है कि अब उर्फी जावेद को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
शनिवार को उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद अपने टूटे हुए दिल का एक्स रे दिखाती हुईं नजर रही हैं। जोकि इस फिल्टर फोटो में साफ नजर आ रहा है।
उर्फी जावेद ने इस तस्वीर के कैप्शन में 'एक्स रे' भी लिखा है, अब उर्फी जावेद की इस लेटेस्ट तस्वीर को देख कर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं और तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस यूजर ने उर्फी जावेद के इस फोटो पर कमेंट कर लिखा है कि- 'मम्मी ये क्या देख लिया है।' दूसरे यूजर ने लिखा है कि- 'अब क्या करना चाहती हो दीदी।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- 'ओह नो दर्द ए दिल।'
जाहिर है कि इस फोटो पर कई लोगों के सवाल आ रहे हैं कि, ऐसा कौन है जिसने उर्फी का दिल तोड़ दिया है। खैर फिलहाल तो यह एक रहस्य बना हुआ है, खैर फैंस इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे है कि आखिर कौन है वो इनको जानने का।
बेशक उर्फी जावेद को काफी ट्रोल किया जाता हो लेकिन इस बात में कोई दोहराए नहीं हैं कि वह सोशल मीडिया क्वीन हैं। जैसी ही उर्फी जावेद की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आती है तो वह मिनटों में इंटरनेट पर वायरल होना शुरू कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications
