Urfi Javed - तालिबान पर भड़कीं उर्फी जावेद, अफगानिस्तानी लड़कियों की तस्वीर साझा कर कही ये बात?

urfi javed, pictures

उर्फी जावेद काफी मुखर हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो अपने अतरंगी फैशन सेंस के साथ साथ अपने बयानों को लेकर भी खबरों का हिस्सा बनीं रहती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद उन कलाकारों में से एक हैं जो कि हर मामले में बात करती हैं और अपना विरोध भी दर्ज करवाती है। इस समय उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है और वो ये है कि उन्होने तालिबान के राज वाले अफगानिस्तान पर एक टिप्पणी की है और महिलाओं को लेकर आवाज उठाई है।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें कुछ लड़कियां नजर आ रहीं हैं जो कि बुर्के में हैं। उन्होने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ''अफ़ग़ान समाज से उन्हें मिटाने के प्रयास में तालिबान द्वारा महिलाओं और लड़कियों को मानवाधिकारों से वंचित किया जा रहा है।''

शायद उर्फी जावेद बुर्के और पर्दे का विरोध कर रहीं थीं। हालांकि इस पोस्ट के बाद किसी तरह का रिएक्शन किसी बड़े स्टार का सामने नहीं आया है। उर्फी जावेद का कोई अतरंगी लुक आज सामने नहीं आया है लेकिन हाल ही में उन्होने काफी अजीबो गरीब लंबे बाल बना रखे थे और नीले रंग के बाल जमीन तक आ रहे थे।

इसके अलावा उन्होने ऊपर की तरफ शरीर ढंकने के लिए सिर्फ एक सफेद पट्टी का इस्तेमाल किया था। उनके इस लुक को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था और लोगों ने जमकर लताड़ लगाई थी।

उर्फी जावेद उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार रहती हैं। जैसे ही उनका कोई लुक आता है वो बुरी तरह से ट्रोल की जाती हैं।

Read more about: urfi javed pictures
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X