..................... Urfi Javed got angry on Ameesha Patel's statement on homosexuality - Hindi Filmibeat

अमीषा पटेल ने होमोसेक्सुएलिटी वाले बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, लगा दी एक्ट्रेस की क्लास

Ameesha Patel

Urfi Javed statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीक्वल के जरिये वह लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इसी सबके बीच में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ओटीटी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट पर अपनी राय रखी। इस दौरान अमीषा ने जो कहा, वह उर्फी को पसंद नहीं आया।

ऐसे कैसे हो सकता है कि अमीषा पटेल के बयान पर कोई अपनी प्रतिक्रिया ना दे, तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद जो कि अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, उन्होंने अमीषा पटेल को होमोसेक्सुएलिटी पर दिए गए बयान पर लताड़ लगाई है।

अमीषा पटेल का इंटरव्यू-

अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''अब बच्चे अपने परिवार के साथ बैठकर फिल्मों का आनंद नहीं ले सकते क्योंकि अब कुछ भी देखते हुए बच्चों की आंखों को बंद करना पड़ता है। लोगों को साफ और अच्छे सिनेमा का इंतजार है। लेकिन ओटीटी पर इस तरह का कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।''

बात यहीं खत्म नहीं हुई एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''ओटीटी पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर होमोसेक्सुअल और गे-लेस्बियन और इस तरह के सीन्स मौजूद हैं, जो बच्चों को नहीं दिखाए जा सकते।''

उर्फी जावेद का बयान-

मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को अमीषा की बातें बिल्कुल रास नहीं आईं। उन्होंने एक्ट्रेस का वीडियो शेयर कर उन्हें उनके विचारों पर करारा जवाब दिया है। अमीषा ने जहां होमोसेक्सुअल, और गे लेस्बियन वाले सीन की बात की है, वहां उर्फी ने उन्हें जमकर लताड़ा है।

उन्होंने लिखा, 'गे लेस्बियन क्या होता है? अपने बच्चों को इससे दूर रखो। तो जब उन्होंने कहा 'कहो ना प्यार है' तो क्या वह सिर्फ स्ट्रेट लोगों के लिए था?' उन्होंने आगे लिखा, 'पब्लिक फिगर्स अपने आप को बिना एजुकेट किए ऐसे सेंसिटिव टॉपिक पर कुछ भी कह देते हैं। 25 साल तक काम न मिलने का असर हुआ कि अब यह बिटर पर्सन बन गई हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X