उर्फी जावेद का अब तक का सबसे बोल्ड लुक, ब्लाउजलेस इवेंट में पहुंची और गिरा दिया पल्लू, लोग बोले- इस पर केस करो

Urfi Javed boldest look on red carpet: बीती रात उर्फी जावेद एक फैशन अवार्ड फंक्शन में इस अंदाज में पहुंची कि सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं। रेड कार्पेट पर उर्फी के इस लुक को उनका अब तक का सबसे बोल्ड लुक कहा जा सकता है। लेकिन वो अपने आउटफिट में काफी कॉफिडेंस के साथ पैपराजी के सामने पोज देती दिखीं।
इवेंट से उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने साड़ी के ऊपर ब्लाउज नहीं, बल्कि ब्रेस्ट प्लेट पहना है। इस ब्रेस्ट प्लेट को उर्फी ने गोल्डन कलर से पेंट किया हुआ है। वहीं, उर्फी ने इसके साथ डार्क ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की है.. और अपने बालों का बन बनाया हुआ है। इस लुक में उर्फी सुपर बोल्ड नजर आ रही हैं।
अपने बोल्ड लुक को लेकर ट्रोल हो गईं उर्फी
हालांकि उर्फी के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया लोग उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इस लुक में उर्फी एक तरह न्यूड दिख रही हैं, और लोगों का कहना है कि ये कहां का फैशन है.. वहीं, कुछ यूजर्स उर्फी के खिलाफ केस करने की भी बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे इनका एक्सपेरिमेंट पसंद है, लेकिन जगह और समय तो देखना चाहिए..
उर्फी जावेद ने अपने इस लुक के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने कार्डी बी के एक वीडियो में बिल्कुल ऐसे देखा था और तभी से वह ऐसा ही लुक करना चाहती थीं।
उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को हैरान करने में कभी असफल नहीं होती हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनके बोल्ड अंदाज ने इंटरटेन पर आग लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications