..................... Urfi Javed gifts i phone and wallets as gifts to papprazi Urfi Javed costly gifts for paps - Hindi Filmibeat

VIDEO: उर्फी जावेद ने सड़क पर खेला लकी ड्रॉ, एक पैपराजी को दिया आईफोन तो बाकियों को मिली ये कीमती चीज

Urfi Javed

Urfi Javed Video: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद जो कि आए दिन अपने अतरंगी लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है जो कि उनके लुक के कारण नहीं बल्कि उनके महंगे तोहफे के कारण हो गया है।

उर्फी जावेद उन स्टार्स में से हैं जो पैपराजी को उनकी मेहनत के लिए खूब सपोर्ट करते हैं और उन्हें तोहफे देकर उनके मनोबल को भी बढ़ाते रहते हैं। हसीना अक्सर पैपराजी को कभी पिज्जा तो कभी कुछ और खाने की चीजे तो कभी बैग जैसे यूजफुल चीजे गिफ्ट करती दिखाई देती हैं।

वहीं इस बार उर्फी ने पैपराजी के साथ लकी ड्रा खेलती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने एक बाउल लिया हुआ था जिसमें कई सारी चिट्टियों पर अलग अलग पैपराजी के नाम लिखे हुए थे। इस दौरान उर्फी ने सभी के सामने चिट्ठियों को मिक्स करते हुए एक चिट्ठी उठाई। इस चिट्ठी में जिसका नाम था हसीना ने उसे आई फोन गिफ्ट किया।

इतना ही नहीं उर्फी ने बाकि पैपराजी को भी खाली हाथ नहीं जाने दिया बल्कि को बाकि सभी के लिए वैलेट लेकर आई थीं। उर्फी का ये अंदाज हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में फैंस उर्फी की इस दरियादिली की भी काफी तारीफें कर रहे हैं।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X