Urfi Javed: भारत पर उर्फी ने कर दिया ऐसा विवादित कमेंट, हो गईं बुरी तरह ट्रोल, अब ट्वीट कर दी सफाई!

Urfi Javed gets trolled for comment on rural India: उर्फी जावेद सोशल मीडिया की उन सेलेब्रिटीज में हैं, जिनके हर पोस्ट और हर कमेंट पर लोगों की नजर रहती है। ऐसे में दिया गया एक भी गलत बयान, तुरंत कंट्रोवर्सी में बदल जाता है। हाल ही में उर्फी ने भी ग्रामीण भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि बाद में उन्हें सफाई देनी पड़ी।
यहां बताते हैं क्या है मामला! दरअसल, 4 अगस्त को फिल्म "पंचकृति: फाइव एलिमेंट्स" रिलीज हो रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी का बैकड्रॉप ग्रामीण भारत पर है। इसी को लेकर उर्फी ने ट्वीट किया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल होना पड़ा।
ग्रामीण भारत को लेकर उर्फी ने लिख दी थी ऐसी बात
उर्फी ने अपने ट्वीट में लिखा था, "देश की पहचान अर्बन इंडिया से है, ग्रामीण भारत से नहीं। ग्रामीण भारत पर मूवी बना के और ऑडियंस में टीवी, स्मार्टफोन, साइकिल, स्मार्टवॉच दे के क्या फायदा? कोई नहीं देखेगा पंचकृति। मैं लिखकर देती हूं।"
इसके बाद ना उर्फी सिर्फ ट्रोल हुईं, बल्कि ट्विटर पर #UrfiAgainstRuralBharat भी ट्रेंड पर चलाया जाने लगा। मामला बढ़ने के बाद, आखिरकार उन्होंने अपना बयान वापस लिया और सफाई में कहा कि उन्होंने फिल्म को समझने में गलती कर दी।
सफाई देते हुए किया ये ट्वीट
अब उन्होंने फिल्म के ट्रेलर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "कभी-कभी, हम ऐसी राय रखते हैं जो समय और समझ के साथ विकसित होती हैं। आज, मैं ग्रामीण भारत की अविश्वसनीय भावना और सार से अभिभूत हूं। इसकी समृद्ध संस्कृति और अप्रयुक्त क्षमता ने सच्चे भारत के प्रति मेरी आंखें खोल दी हैं। ❤️ #ग्रामीणभारत #सच्चाभारत #पंचकृति"


Click it and Unblock the Notifications