लोगों की बातों से परेशान होकर उर्फी जावेद ने गुस्से में दिया बयान,- "पब्लिक फिगर हूं, प्रॉपटी नहीं..."

Urfi Javed

Urfi Javed: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, एक भी ऐसा नहीं जाता जब उर्फी लाइमलाइट में ना हो। कभी अपने स्टाइल तो अपनी बयान के लिए उर्फी खबरों में आ ही जाती हैं। हमेशा ही खुलकर बात करने वाली उर्फी जावेद ने खुद को लेकर हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे उनको लोग परेशान करते हैं।

उर्फी जावेद का खुलासा-

उर्फी को आए दिन ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अभिनेत्री आए दिन ट्रोल्स की बैंड भी बजाती हैं। उर्फी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपनी आपबीती सोशल मीडिया यूजर्स को बताई। उनका कहा है कि फ्लाइट में कुछ आदमियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें परेशान भी किया।

उर्फी ने लिखा, 'कल एक फ्लाइट में मुंबई से गोवा के सफर के दौरान मुझे उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। इस वीडियो में आदमी गंदी बातें कह रहे थे, छेड़छाड़ कर रहे थे और मेरा नाम पुकार रहे थे। जब मैंने उनका सामना किया तो उनमें से एक ने मुझे परेशान किया।'

उर्फी ने आगे बताया कि, जब उन्होंने उन आदमियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके दोस्त नशे में थे। नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। पब्लिक फिगर हैं, लेकिन पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं।'

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद-

बता दें, उर्फी अक्सर अपनी बोल्ड और लीक से हटकर ड्रेस के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। उन्हें अक्सर मुंबई में अलग-अलग जगहों पर देखा जाता है, जिसके कारण वह बुरी तरह से ट्रोल भी होती हैं।

उर्फी जावेद को 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी दिखाई दी थीं।

Read more about: urfi javed urfi javed video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X