..................... Urfi Javed funny reaction on adil khan durrani and rakhi sawant case says i think i have downloaded wrong johnny depp amber heard case - Hindi Filmibeat

आदिल ने खोली राखी की पोल तो उर्फी ने भी दिया रिएक्शन, खिल्ली उड़ाकर बोलीं- मैंने गलत...

Adil Durrani, Rakhi Sawant

Uorfi Javed Reaction On Adil Rakhi Case: फैशनेस्टा उर्फी जावेद और डांसर राखी सावंत की पर्सनैलिटी में एक चीज कॉमन है। ये दोनों अपने बेबाक बयान और बोल्ड फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ मस्ती करती भी दिखाई दे चुकी हैं। हालांकि उर्फी इन दिनों जहां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अच्छे फेज से गुजर रही हैं तो वहीं राखी जरा विवादों में हैं।

बढ़ता ही जा रहा है राखी आदिल का विवाद

आदिल खान दुर्रानी ने छह महीने बाद जेल से बाहर आते ही अपनी पत्नी राखी को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इसके बाद राखी और आदिल का मामला अलग ही मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। ऐसे में उर्फी जावेद ने राखी और आदिल के केस को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्फी जावेद का रिएक्शन

उर्फी जावेद ने काफी मजेदार रिएक्शन दिया है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद हर किसी की हंसी छूट रही है। दरअसल, उर्फी जावेद ने आदिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, "मुझे लगता है मैंने जॉनी डेप और एंबर हर्ड केस का गलत वीडियो डाउनलोड कर लिया है।"

आदिल को चाहिए राखी से इंसाफ

उर्फी का ये रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही बात करें राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के केस की तो आदिल ने जेल से बाहर आते ही तमाम सबूतों के साथ राखी के पोल खोल दी है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है वो राखी का पर्दाफाश कर इंसाफ लेकर ही रहेंगे। इसके साथ ही आदिल ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर राखी चाहे भी तो वो राखी से सुलह करने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हैं।

Read more about: adil durrani rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X