उर्फी जावेद की सगाई की तस्वीरें हुईं लीक! चोरी छुपे की हिन्दू शख्स के साथ...

Urfi Javed Engagement Pics Leak: उर्फी जावेद को हमेशा से ही उनके अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में देखा जाता है। उनका हर एक ड्रेस एक बेहद ही यूनीक स्टाइल में देखने को मिलता है। कई बार ऐक्ट्रेस अपनी फैशन सेंस को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। लोग भी उनका जमकर मजाक उड़ाते हैं।
फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद सोशल मीडिया क्वीन होने से पहले टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री रही है। हालांकि आपको बता दें कि इन दिनों वह एक्टिंग में कुछ खास एक्टिव नहीं है। लेकिन अपनी अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अक्सर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आए दिन उनका एक नया ड्रेस सामने आ जाता है और कई बार वह इसके लिए ट्रोल भी हो चुकी है।
लीक हुई उर्फी जावेद की सगाई की तस्वीरें
लेकिन अब उर्फी जावेद ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। दरअसल इस बार एक्ट्रेस ने कोई भी नई और अनोखी ड्रेस नहीं बनाई। बल्कि इस बार उर्फी जावेद की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो रहा है। उर्फी जावेद की इस लीक हुई तस्वीर को देखकर हर कोई यही समझ रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...
उर्फी ने हिन्दू शख्स के साथ की सगाई?
दरअसल आपको बता दें कि उर्फी जावेद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की जा रही है। इस तस्वीर के दौरान उर्फी जावेद के साथ में एक शख्स बैठा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में हवन कुंड और पंडित जी को भी देखा जा रहा है। इसके बाद में इन तस्वीरों को देखकर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने हिंदू शख्स के साथ में सगाई की है। इन तस्वीरों को टैली मसाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
लीक हुईं तस्वीरों को लेकर उर्फी जावेद का बना मज़ाक
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद में इस पोस्ट पर लोग भी जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।कुछ लोगों का तो कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है कोई नई सीरीज आ रही होगी। कुछ लोग इन तस्वीरों को देखकर काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने ऊर्फी जावेद का इन तस्वीरों को लेकर मजाक भी बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications