..................... Urfi Javed Criticises Malaika Arora Reality Show Moving in with Malaika Calls It Bad - Hindi Filmibeat

रिएलिटी शो का ट्रेलर रिलीज होती ही Urfi Javed के बढ़े भाव, Malaika Arora को कहा- 'वो बुरी पसंद थीं'

urfi malaika

Urfi Javed On Malaika Arora: सोशल मीडिया हस्ती उर्फी जावेद अपना रियलिटी शो, 'फॉलो कर लो यार' लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 23 अगस्त, 2024 को प्राइम वीडियो पर होगा। हाल ही में, उर्फी ने मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो, मूविंग इन विद मलाइका को 'खराब' कहा।

फीवर एफएम से बात करते हुए उर्फी ने कहा कि यह 'बहुत बुरा' था। उन्होंने आगे कहा, "शायद इसलिए क्योंकि मलाइका अपनी जिंदगी का 100% एक्सेस नहीं देना चाहती थीं, जो कि सही है और पूरी तरह से ठीक है। वो जिस स्टेज पर हैं या अभी जैसे चल रहा है, उनको नहीं देना होगा 100% एक्सेस।"

आगे उर्फी ने कहा कि मलाइका रियलिटी शो के लिए सही ऑप्शन नहीं थीं और उन्होंने अपना 100% नहीं दिया। उन्होंने कहा, "आप इसे फील कर सकते हैं और एक दर्शक के रूप में, मैं देख सकती हूं कि कुछ चीजें छुपा रही हैं। सब नहीं बता रही हैं। द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स एक अच्छा शो है। यह मजेदार है।"

मलाइका की सीरीज की बात करें तो इसका प्रीमियर 2022 में डिज्नी+हॉटस्टार पर हुआ था। यह उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर आधारित थी। करीना कपूर खान, करण जौहर, अर्जुन कपूर, अमृता अरोड़ा, नोरा फतेही, नेहा धूपिया, टेरेंस लुईस और फराह खान जैसे कई कलाकार नजर आए।

उर्फी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने एकता कपूर की लव सेक्स और धोखा 2 से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्हें आखिरी बार स्प्लिट्सविला X5 में एक मिस्चीफ मेकर के रूप में देखा गया था।

'फॉलो कर लो यार' के बारे में बात करते हुए, उर्फी ने एक बयान में कहा, 'मैंने हमेशा बड़े सपने देखे हैं, तब भी जब लोगों ने कहा कि मैं इसे पूरा नहीं कर सकती। अब मैं फेमस हो रही हूं? ग्लैमर की दुनिया में हलचल है? पहले दिन से यही मेरा गेम प्लान रहा है। मेरा विश्वास करो, यह आसान नहीं है। मेरे जीवन में उतार-चढ़ाव की तुलना में अधिक गिरावट आई है, ऐसे पल जिन्होंने किसी और को तोड़ कर रख दिया होता। लेकिन मैं हर बार मजबूत और ज्यादा दृढ़निश्चयी होकर वापस लौटी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X