उर्फी जावेद ने सीपियों से ढका बॉडी का ये अंग और कैमरे के सामने दिया पोज, कहा- कपड़े छोड़ कुछ भी पहना दो
नए वीडियो में यूनिक फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद टॉपलेस लुक में नजर आ रही हैं। उर्फी का ये बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्फी ने सीपियों से ढकी अपनी छाती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी एक सोफे पर बैठी हुई हैं और वह टॉपलेस हैं। उन्होंने अपनी छाती को दो बड़े समुद्री सीपियों (शंख के आकार का) से ढका हुआ है। उन्होंने बिल्कुल लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। वहीं उर्फी ने अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांध रखा है। उर्फी के फैंस की मानें तो इस वीडियो में वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं क्योंकि उन्होंने पेड़ के नीचे धूप में तपते हुए अपने पूरी तरह से टोंड शरीर को दिखाया है। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रह चुकीं उर्फी जावेद को उनके क्रिएटिव लेकिन अजीबोगरीब फैशन के लिए जाना जाता है। उनका फैशन सेंस अक्सर सबका ध्यान खींच लेता है और वह इस अटेंशन को बनाए रखना पसंद करती हैं। इससे पहले, उर्फी ने एक और बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं जिसमें वह पूरी तरह से न्यूड नजर आ रही थीं। उन्होंने सामने की तरफ अपने हाथों से एक ट्रांसपेरेंट कांच पकड़ा हुआ था और उस पर पीले रंग का पेंट कर खुद को ढकती नजर आई थीं।
अतरंगी फैशन के लिए मशहूर है उर्फी
जानकारी के अनुसार हाल ही में उर्फी जावेद ने मीटू मूवमेंट के आरोपी फिल्म निर्माता साजिद खान को टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का हिस्सा बनाने के लिए निर्माताओं को फटकार लगाई थी। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- बिग बॉस आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आप ऐसे खराब लोगों का समर्थन कर रहे हैं, क्या ये सही है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुई थीं। इस शो के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। आए दिन उर्फी अपने अतरंगी फैशन और ड्रेसिंग सेंस के चलते लाइम लाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण सीजन 7 के चैट शो में कहा था कि उर्फी का फैशन बहुत यूनीक है।


Click it and Unblock the Notifications











