Video Viral: अजीबों-गरीब ड्रेस पहनकर निकली Urfi Javed ने कहा, -"मैं राज कुंद्रा की तरह करना..."

Urfi Javed: हमेशा ही अपने कपड़ो और अपने बयानों को लेकर खबरों में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर उर्फी जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। उर्फी हाल ही में अपने नए अतरंगी लुक के साथ मुंबई में स्पोर्ट हुई, इस दौरान उर्फी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर बयान दिया और कहा वह उनकी तरह की कुछ करना चाहती हैं।
उर्फी जावेद का नया लुक-
टीवी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इनफ्लुंसर और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर अपनी खास और अतरंगी तरह की ड्रेस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उर्फी जावेद एक बार फिर अपनी नई ड्रेस को लेकर सुर्खियों में हैं।
इस बार उर्फी जावेद ने पिंक कलर का ऐसा पैंट सूट पहना हुआ था कि उनकी चेहरा ही सही से नहीं दिख रहा था। उर्फी जावेद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरों को देखकर उन्हें निशाना बना रहे हैं।
हर बार की तरह उर्फी जावेद को इस तरह के अजीबों-गरीब कपड़ो में देखकर सोशल मीडिया यूर्जस तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन इन सबको लेकर उर्फी ने कोई प्रतिक्रियाएं नहीं दी है। परंतु उर्फी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के लिए कहा है कि वह उनसे इंस्पायर हैं और उनकी तरह की कुछ करना चाहती हैं।
उर्फी के इस बयान के बाद तो लोगों ने उनको आड़े हाथ ले लिया है। लोगों ने उर्फी के कपड़े उनकी बातों को लेकर उनकी क्लास लगाते हुए साफ कर दिया है कि वह और उर्फी दोनों पागल हो गए हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के विवाद-
लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी जावेद हमेशा ही विवादों का हिस्सा बनी रहती हैं। उर्फी खुलकर बातें करती हैं और किसी ना किसी को लेकर बयान देती रहती हैं फिर चाहे वो कोई भी हो। इस बार तो उर्फी ने राज कुंद्रा के लिए बात की इससे पहले रणबीर कपूर, जावेद अख्तर और राखी सावंत को लेकर भी अपना विवादित बयान दे चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











