Tunisha Suicide केस में आरोपी शीजान खान के सपोर्ट में आईं उर्फी जावेद, बोल डाली इतनी बड़ी बात!

कभी बोल्ड ड्रेस तो कभी अजीबोगरीब अंदाज.. हम बात कर रहे हैं उर्फी जावेद की जो किसी भी एक्ट्रेस से ज्यादा खबरों का हिस्सा बनी रहती है और ऐसा कुछ करती है जो कि फैन्स की आंखें फाड़ देता है। उनको बेहद बोल्ड अवतार के लिए जाना है। लेकिन इस वक़्त वो किसी और वजह से ख़बरों में है। जी हां उनके तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में अपनी राय राखी है और शीजान खान के सपोर्ट में सामने आई है।
शीजान खान वो शख्स है जो कि तुनिषा शर्मा को डेट कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि वो पुलिस की हिरासत में है। उर्फी जावेद ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है..
''तुनिषा के मामले में मेरा 2 सेंट है, हां वह गलत हो सकता है, हो सकता है कि उसने उसके साथ धोखा किया हो लेकिन हम उसे उसकी मौत के लिए दोष नहीं दे सकते। आप बिल्कुल किसी ऐसे व्यक्ति को अपने साथ नहीं रख सकते जो नहीं रहना चाहता।
लड़कियों कोई नहीं मैं दोहराती हूं कोई नहीं, किसी के लिए अपना कीमती जीवन देने लायक है। कभी-कभी, यह दुनिया के अंत की तरह लग सकता है, लेकिन मेरा विश्वास करो, ऐसा नहीं है।
उन लोगों के बारे में सोचें जो आपसे प्यार करते हैं या बस खुद को थोड़ा और प्यार करने की कोशिश करें। अपने हीरो खुद बनो। कृपया थोड़ा समय दें। आत्महत्या करने के बाद भी दुख खत्म नहीं होता, जो पीछे रह जाते हैं वे और भी ज्यादा कष्ट पाते हैं।''
जैसे ही उर्फी का ये बयान सामने आया ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। काफी कम देखा जाता है कि उर्फी किसी मामले में अपनी राय रखती हैं लेकिन इस बार उनका ये पोस्ट चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











