उर्फी के हाथ लगा नीला कपड़ा, करा दिया पूरा गोदाम खाली और.. लोग बोले- हिंदी में गाली देने के लिए 1 दबाएं

Urfi Javed Latest Video: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के नए लुक्स का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर किसी को इस बात की एक्साइटमेंट रहती हैं कि इस बार उर्फी क्या नया एक्सपेरिमेंट करके सामने आएंगीं। हर दिन उर्फी का नया लुक लोगों को हैरान कर देता है। एक ऐसा ही लेटेस्ट लुक एक्ट्रेस का सामने आया है। इस बार उर्फी जावेद नीले रंग की ड्रेस में बेहद बिंदास अंदाज में सामने आई हैं।
उर्फी जावेद इतने सारे नीले कपड़े की ड्रेस तैयार की है कि जैसे पूरा का पूरा आसमान या समंदर की हसीना लपेट आई है। उर्फी जावे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है। मजेदार बात ये है कि ड्रेस के साथ साथ उर्फी जावेद अपना रेड कार्पेट भी अपने साथ ही लेकर आई थीं।
दरअसल, उर्फी का कहना है कि कोई उन्हे रेड कार्पेट पर नहीं बुलाता है। ऐसे में हसीना पहले तैयार होकर अपने वैनिटी से बाहर आई और फिर रेड कार्पेट पर चलते हुए रेड ब्लॉक्स के ऊपर चढ़ी और खूब पोज दिए। उर्फी को इस दौरान ब्लॉक्स प्लेटफॉर्म पर इसलिए चढ़ना पड़ा क्योंकि हसीना की ड्रेस इतनी लंबी की थी जमीन पर उसका लुक डिफाइन नहीं हो पा रहा था। इसके साथ ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी की इस ड्रेस को संभालने के लिए कई लोगों की टीम लगी थी।
उर्फी के इस लुक को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां कुछ लोगों का उर्फी को फैशन क्वीन घोषित करने में लगी तो वहीं कुछ उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। उर्फी के वीडियो पर कमेट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस म्यूजियम में रखो कोई सड़को पर मत घूमने दो जाम लगा देगी"। वहीं एक और शख्स ने लिखा, "हिंदी में गाली देने के लिए 1 दबाएं।" एक और यूजर ने लिखा, "दुनिया से नीला कपड़ा ही गायब कर दी क्या।" एक और यूजर ने मजेदार प्रतिक्रितया देते हुए लिखा, "पूरा का पूरा टेंट का गोदाम खाली कर दिया या आसमान की लपेट लिया।"
उर्फी का हर एक पोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। ज्यादातर ये पोस्ट खबरों में उर्फी के अजीबोगरीब फोटोशूट को लेकर ही रहती हैं। दरअसल, अपने काम से ज्यादा उर्फी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से ही खबरों में होती हैं। कभी जूट के बोरे से कपड़े बना लेती हैं तो कभी शीशे के तो कभी सिर्फ फोटो लगाकर कपड़े बना लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications