..................... Urfi Javed boldest look in fill clothes Urfi Javed sits on stool gives sultry pose Urfi Javed latest look - Hindi Filmibeat

Urfi Javed New Look: उर्फी के हाथ लगी ऐसी चीज कि पहनकर बैठ गई कुर्सी पर और फिर... लोग बोले- बस भी करो बहन

Urfi Javed

Urfi Javed Latest Video: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद के नित नए लुक्स का उनके फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में उर्फी जावेद भी अपने फैंस को अपने नए एक्सपेरिमेंट्स के साथ सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। इस बार उर्फी का ये लुक देखकर उनके फैंस भी कंफ्यूज दिखाई दे रहे हैं और उन्हे पहचानने में भी तकलीफ हो रही है।

दरअसल, इस बार उर्फी जावेद पूरा ढंके हुए बदन के साथ सामने आई हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी शर्ट के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। एक्ट्रेस की शर्ट आगे से ट्राइ-एंग्ल शेप में हैं। ऊपर से शर्ट के कोलर नजर आ रहे हैं।

उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में उर्फी एक चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। हसीना ने अपने इस लुक को व्हाइट ट्राउजर्स के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही रिफ्रेशिंग मेकअप उर्फी के लुक में जान डाल रहा है। उर्फी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शंस

उर्फी जावेद ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया है। जहां तमाम फैंस को उर्फी का अंदाज काफी भा रहा है तो वहीं उर्फी की बोल्डनेस के चेहने वालों को उनके ये कवर्ड लुक पसंद नहीं आ रहा है और वो उन्हें कमेंट सेक्शन में ट्रोल भी करने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव उर्फी जावेद

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

'स्पलिट्सविला' में उर्फी जावेद के इश्क के किस्से

उर्फी जावेद को 'बिग बॉस ओटीटी' से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद ये एक्ट्रेस अब रियलिटी शो 'स्पलिट्सविला' में अपने बोल्डनेस के जलवे बिखेर रही है। इसके साथ ही उर्फी जावेद के 'स्पलिट्सविला' से लव एंगल के खूब चर्चे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X