"दूसरों को नंगा करके पैसे कमाने वाला अब मेरे कपड़ों पर कमेंट करेगा"- राज कुंद्रा पर भड़की उर्फी जावेद

urfi javed on raj kundra: इन दिनों विवाद आमने-सामने से ज्यादा सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के बीच की लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। दोनों की लड़ाई दिन व दिन गंदी होती जा रही है। हाल ही में इस लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद (urfi javed)ने राज कुंद्रा की क्लास लगाते हुए पोस्ट शेयर की है।
शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर भड़की उर्फी जावेद-
राज कुंद्रा और उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल पहली बात ये है कि, स्टैंड अप कॉमेडी में राज कुंद्रा ने अपना मजाक उड़ाने के साथ-साथ उर्फी जावेद को भी लपेट लिया।
वीडियो में राज बोलते हुए नजर आ रहे हैं-पिछले दो सालों में अगर मुझे किसी ने प्यार दिया है तो वो है पैपराजी, क्योंकि मीडिया वालों के लिए दो ही स्टार हैं एक मैं और दूसरी उर्फी जावेद... मीडिया यही देखती है कि राज कुंद्रा अब क्या पहनेगा और उर्फी जावेद अब क्या नहीं पहनेगी।
राज कुंद्रा के इस मजाक पर उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- दूसरों को नंगा करके पैसे कमाने वाला अब मेरे कपड़ों पर कमेंट करेगा, सॉरी नॉट सारी पॉर्न किंग। राज कुंद्रा की उर्फी जावेद ने क्लास लगा दी और अच्छे से अपनी बात भी समझा दी।
स्टैंड अप कॉमेडी में पहुंचे शिल्पा के पति राज कुंद्रा-
मास्कमैन के नाम से फेमस हो चुके शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए हैं। काफी ज्यादा ट्रोल होने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति स्टैंड अप कॉमेडी शो में पहुंच चुके हैं। इस स्टैंड अप कॉमेडी में राज कुंद्रा ने अपना मजाक भी उड़ाया है। राज कुंद्रा ने कहा है कि उन्हें शिल्पा का पति, मास्क मैन और सस्ता कान्या वेस्ट के नाम से भी जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के अब कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं और ट्रोलर्स उनकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि, राज कुंद्रा को साल 2021 में एडल्ट फिल्में बनाने और इसे हॉटशॉट्स ऐप पर बेचने से जुड़े केस में जेल की हवा खानी पड़ी थी। वह 63 दिनों तक जेल में रहे थे। इसके बाद जब वो बाहर आए तो उन्होंने अपना चेहरा मीडिया में कभी नहीं दिखाया। हमेशा अतरेंगी मास्क पहने स्पॉट होते थे।


Click it and Unblock the Notifications












