Urfi Javed: बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं उर्फी जावेद, एकता कपूर की इस बोल्ड फिल्म में होंगी हीरोइन

Urfi Javed Bollywood Debut: सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी अवतार से लोगों का ध्यान खींचने वालीं मॉडल उर्फी जावेद के करियर में बड़ा धमाका होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर दिखने वाली हैं। जी हां, एकता कपूर की फिल्म से उर्फी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।
बीते दिनों, एकता कपूर ने अपनी फिल्म "लव सेक्स और धोखा 2" का ऐलान किया था, लेकिन फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। लेटेस्ट खबरों की मानें तो एकता कपूर की इस बोल्ड फिल्म में उर्फी जावेद मेन लीड एक्ट्रेस बनने वाली हैं।
टेलीविजन और ओटीटी के बाद फिल्मों में डेब्यू करेंगी उर्फी
बताया जा रहा है कि उर्फी को "लव सेक्स और धोखा 2" के लिए अप्रोच किया गया है क्योंकि वह फिल्म में लीड रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं। उर्फी ने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। कोई शक नहीं कि ये उर्फी के करियर में एक बड़ी छलांग साबित हो सकता है। स्प्लिट्सविला, बिग बॉस ओटीटी और फिर सोशल मीडिया से नाम कमाने के लिए उर्फी अब फिल्मों में कदम रखेंगी।
एकता कपूर की कल्ट क्लासिक
कल्ट क्लासिक "लव सेक्स और धोखा 2" 16 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें, साल 2010 में आई 'लव सेक्स और धोखा' एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म थी, जिसमें एमएमएस स्कैंडल, ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन सहित कुछ दिलचस्प विषयों को छुआ गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब इसी का सीक्वल आ रहा है।
कोई शक नहीं कि उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने लिए एक जगह बनाई है। उन्हें अक्सर 'DIY स्पेशलिस्ट' कहा जाता है। इस साल की शुरुआत में, करीना कपूर खान ने भी उर्फी के फैशन की तारीफ की थी और कहा, "मुझे लगता है कि जिस आत्मविश्वास के साथ वह इसे करती हैं, यह बहुत अच्छी और अद्भुत बात है। वो वैसा ही करती है जैसा वह चाहती है, यही फैशन है.. कि हम खुद में कॉफिडेंट ऑफ खूबसूरत महसूस करें.."


Click it and Unblock the Notifications
