दो टुकड़े लपेटकर निकली उर्फी जावेद पैपराजी पर भड़कीं, बोली,- "मेरे जाने के बाद इसको मारना"

urfi javed video: अतरंगी फैशन सेंस और विवादित बयानों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का कोई ना कोई वीडियो और फोटोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से छा गया है, इस वीडियो में उर्फी जावेद पैपराजी पर भड़क रही हैं।
पैपराजी पर जमकर भड़की उर्फी जावेद-
हमेशा ही लाइमलाइट में रहने वाली अक्सर पैपराजी से बात-चीत करती हैं। जब जब उर्फी अपनी नए लुक में बाहर आती हैं तो पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उनसे पोज देने को कहते हैं। जिस पर उर्फी भी जमकर फोटोज क्लिक कराती है।
हाल ही में उर्फी अपने सेक्सी लुक में स्पॉट हुई तो पैपराजी ने उन्हें फिर से तस्वीरें खीचवाने को कहा। पैपराजी तस्वीरें खींच रहे थे और उर्फी कह रही थीं कि ये उनकी ड्रेस नहीं है। वो जो ड्रेस पहनकर आई थीं वो फट गई तो उन्हें ये ड्रेस पहनकर बाहर आना पड़ा लेकिन जो भी था उर्फी आराम से तस्वीरें खिंचवा रही थीं।
उर्फी तस्वीरों के लिए पोज दे रही थीं और उनके पीछे कोई शख्स नजर आ रहा था। पैपराजी आवाज लगाते हैं...चाचा...तो उर्फी कहती हैं चाचा ? आप मुझे चाचा कह रहे हैं...तभी पैपराजी में किसी ने कहा...आप चाचा नहीं चाची हैं...तो एक आवाज आती है आप तो चांद हैं। इधर बातें करते हुए उर्फी निकल जाती हैं।
इसी बीच उर्फी अपनी कार की ओर चली जाती हैं और बैठती तभी वहां भीड़ में धक्का मुक्की होने लगती है। इसके बाद वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी शुरुआत में कहती हैं, ये फालतू करता रहता है...यहां कोई जरूरत नहीं है धक्के मुक्के की.. मैं खड़ी हूं आराम से बात कर रही हूं...इसके बाद उर्फी कहती हैं...मेरे जाने के बाद आप सब इसको पकड़ कर पीटना...।
लुक की बात करें तो उर्फी जावेद इस मौके पर ब्राउन कलर का बोल्ड स्टाइल में ब्लाउज और यूनिक कट वाली स्कर्ट पहनी हुई दिखीं। एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा करने के लिए आगे ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया, जिसमें रिंकल वाला स्टाइल था।
विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में उर्फी-
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद पहली बार ऐसे पैपराजी पर नहीं भड़की है, इससे पहले भी कई बार उर्फी इस तरह का गुस्सा निकाल चुकी हैं। खैर उर्फी हमेशा अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। खुलकर बात करने वाली उर्फी ने रणबीर कपूर, अशनीर ग्रोवर और राखी सावंत तक कई लागों की जमकर क्लास भी लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications












