VIDEO: उर्फी जावेद ने मुंबई की सड़कों को बना दिया कान्स रेड कार्पेट, बहनों को भी पहनाए कसे-कटे कपड़े

Urfi Javed latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद जिनके लुक हसीनाएं कान्स में भी कॉपी किए दिखाई दे रहे हैं अब वो मुंबई की सड़कों को कान्स रेड कार्पेट में अपनी बहनों के साथ तब्दील करती दिखाई दी हैं। दरअसल, उर्फी जावेद को हाल ही में मुंबई में उनकी बहनों के साथ स्पॉट किया। इस दौरान सारी की सारी हसीनाएं एक से बढ़कर एक सेक्सी लुक में दिखाई दे रही थीं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले उर्फी अपनी ड्रेस एडजस्ट करती दिखाई देती और फिर उनकी सभी अपने अपने बिंदास लुक्स पैपराजी के सामने फ्लॉन्ट करती दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर जावेद सिस्टर्स का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस इस दौरान उर्फी के रिवीलिंग लुक को लेकर कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं।
उर्फी जावेद के लुक्स पर लोग फिदा हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत ही शानदार।'' एक ने लिखा, ''सुपर्ब।'' एक का कहना था, ''उर्फी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं।'' एक ने लिखा, ''ढंग के कपड़े पहने तो ऐसी ही लगेगी।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है जनाब।'' एक का कहना, ''सूरज ने दिशा बदल दी क्या।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उर्फी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन आता है या नहीं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications