उर्फी जावेद का साल 2024 का सबसे पहला लुक, देखते ही लोग बोले- कुछ भी नहीं है आगे तुम्हारे...

Urfi Javed Bold Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद के लुक्स को देखने के लिए लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। हसीना ने इस बार अपने नए एक्सपेरिमेंट के लिए कुछ ज्यादा ही वक्त ले लिया। वहीं अब उर्फी को हाल ही में पैपराजी ने एक रोस्तरां के बाहर स्पॉट किया। ये उर्फी का साल 2024 का सबसे पहला लुक है।
इस दौरान उर्फी हमेशा की तरह ही काफी सेक्सी लुक में दिखाई दीं। जहां पूरी देश ठिठुरन वाली सर्दी की मार झेल रहा है तो वहीं उर्फी इस दौरान काफी रीविलिंग लुक में दिखाई दीं। उर्फी की इस मरून ड्रेस में कलति कट डिजाइन थे जिसमें हसीना का बदन साफ दिखाई दे रहा था।
इस दौरान उर्फी जावेद ने पहले अपने फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक कराई और फिर वो जल्दी से रेस्त्रां के अंदर चली गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान उर्फी हमेशा की तरह पैपराजी को खूब सारे पोज और बातें करने के मूड में दिखाई नहीं दे रही थीं।
उर्फी जावेद का ये लुक सोशल मीडिया पर सामने आते है ही काफी तेजी से वायरल हो गया है। इसके साथ ही नेटिजंस का उर्फी के इस लुक पर काफी दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "कुछ भी नहीं है आगे तुम्हारे" ये एक फिल्मी गाना भी है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन पूरा का पूरा दिलचस्प कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications