UPSC Result: टॉपर आदित्य का वीडियो देख लोगो को याद आई 12th Fail, Restart बजाकर दोस्तो से उठा लिया गोद

हाल ही में यूपीएससी (UPSC) का रिजल्ट आया और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने इस परीक्षा में टॉप किया। उन्होंने ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। जिसके बाद वह अब IAS अफसर बन चुके हैं। हालांकि आपको बता दें कि वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर मौजूद है।
लेकिन अब इसी बीच आदित्य श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके दोस्त उनको उठाकर जश्न मनाते हुए नजर आए। दरअसल यूपीएससी में टॉप करने वाले आदित्य लखनऊ के रहने वाले हैं। 2021 में उन्होंने यूपीएससी (UPSC) में 485 रैंक हासिल की थी।
हालांकि अब वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि आदित्य श्रीवास्तव के यूपीएससी में टॉप कर जाने के बाद में आईपीएस अकादमी के दोस्त उनको गोद में उठाकर जश्न मनाते हुए नजर आए। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके दोस्त चिल्ला चिल्ला कर आदित्य की खुशी में खुश होते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है जो की '12th फेल' फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'रीस्टार्ट' है। दरअसल 12th फेल फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित बनाई गई थी। जिसमें विक्रांत मैसी ने लीड किरदार निभाया था और यह आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित थी।


Click it and Unblock the Notifications