..................... उपेन और तनिषा की बढती नज़दीकियां, Upen and Tanisha are getting closer - Hindi Filmibeat

उपेन और तनिषा की बढती नज़दीकियां

By Staff


फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढती नज़दीकियां हमेशा दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है. फिलहाल हम बात कर रहे हैं उपेन पटेल और तनिषा मुखर्जी (काजोल की छोटी बहन) की जो इन दिनों गोआ में फिल्म “वन टू थ्री" की शूटिंग में व्यस्त है. उपेन और तनिषा की दोस्ती से उपेन की गर्ल फ्रेंड शमिता सिंघा को भले ही फर्क न पडे़ मगर उदय चोपडा़ के पैरों से ज़मीन खिसकनी शुरु हो गई है. करीबी लोगों का तो यह भी कहना है कि गोआ से लौटने के बाद उदय और तनिषा में उनकी दोस्ती को लेकर काफी गरमा गरमी भी हो गई.

फिल्म “नील एंड निकी" से उदय और तनिषा की आंखे एक दूसरे से जो लडी़ तो शादी की बात पर आकर रूकी. मगर अपने डूबते करियर को तिनके का सहारा मिलते देख तनिषा ने शादी का ख्याल दिमाग से निकाल फिल्मों पर पूरा ध्यान देना शुरु कर दिया. राम गोपाल वर्मा की “सरकार राज" में अभिषेक की बीवी का किरदार निभा रही तनिषा के पास अश्विनी धीर की फिल्म “वन टू थ्री" भी है जिसमें उनके को स्टार उपेन पटेल हैं. यही पूरे फसाद की जड़ भी हैं.

हालांकि उपेन और तनिषा दोनों इस बात से इंकार कर रहे हैं कि उनके बीच कोई खिचडी़ पक रही है. मगर हम तो इतना कहेंगे कि बिना आग के धुंआ नहीं होता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X