शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता उपेन पटेल, रील लाइफ सीन बन गया रियल लाइफ सीन

अभिनेता उपेन पटेल हाल ही मे शूटिंग के दौरान गिरने से घायल हो गए है। बता दें कि वो एक तमिल-तेलगु फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। चौकाने वाली बात तो ये है कि वो फिल्म के सेट पर पहुंचे जहां पहले से ही अस्पताल में फिल्म का सीन शूट होना था और उपेन को इंजर्ड दिखाया जाना था। इससे पहले की इस सीन की शूटिंग शुरु हो उपेन पटेल पहले ही गिरे और घायल हो गए।

उनको उसी अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग चेन्नई में चल रही थी जब ये घटना हो गई और रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता के एक पैर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं जो कि असहनीय दर्द से गुजर रहे है।

upen patel, उपेन पटेल

इसके बाद उपेन ने शूटिंग रुकवा दी है और वापस मुंबई लौट आए है। खबर है कि पहले वो चोट ठीक करेंगे और मुंबई में ही इलाज करवाएंगे फिर वाप, लौटेंगे। उपेन के वापस लौटने के बाद फिर फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी।

उपेन पटेल इस समय काफी बड़ी समस्या से गुजर रहे है और उनके फैंस ये जरूर चाह रहे होगें कि वो जल्दी ठीक हो जाएं।

हाल ही में उपेन पटेल को लेकर खबर आई थी कि वो सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 के बारे में बात कर रहे है और तारीफ कर रहे है।

बता दें कि उपेन पटेल सलमान खान के बहुत बड़े फैन है और अक्सर उनकी तारीफ करते हुए नजर आते रहते है। बता दें कि जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है लोगों को बेहद ही अच्छे कमेंट आ रहे है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान की ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

हिंदी सिनेमा की बात करें तो उपेन पटेल काफी समय से फिल्मों में नजर नही आ रहे है लेकिन वो हमेशा चर्चा में चल रहे है। साउथ की फिल्मों में काफी ज्यादा नाम कमा रहे है और लगातार अपने अभिनय का जादू बिखेर रहे हैं।

शुरुआती समय मे उपेन पटेल ने कई फिल्मों में काम किया था जो काफी ज्यादा चर्चा में रही थी और हिट भी हुई थी। हालांकि वो तमिल-तेलुगू फिल्म में काम कर रहे जिसके दौरान वो घायल हो गए है और अपना इलाज करवा रहे है। जल्द ही वो शूटिंग पर वापस लौट सकते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X