सनी देओल की तरह शाहरूख के पीछे कौन दौड़ता, धमाकेदार सीक्वल REJECT
टाईगर श्रॉफ की बागी 2 के विलेन हैं प्रतीक बब्बर। लेकिन जब फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हुई थी तो डायरेक्टर अहमद खान ने सबसे पहले ये रोल ऑफर किया था उपेन पटेल को।
लेकिन उपेन को निगेटिव रोल करने में दिलचस्पी नहीं थी और इसलिए ये रोल चला गया प्रतीक बब्बर को और प्रतीक बब्बर के लिए बागी 2 वाकई वापसी का साधन हो सकती है।

गौरतलब है कि फिल्म में टाईगर और प्रतीक के बीच एक धमाकेदार चेज़ सीक्वंस है जो रिक्रिएट किया गया है शाहरूख खान और सनी देओल के चेज़ सीक्वंस से। अब जब फिल्म की कहानी और एक्शन सीन इतने तगड़े थे तो उपेन ने क्यों रिजेक्ट किया किसी को नहीं पता।
बागी 2 30 मार्च को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











