PICS: 'बिग बॉस लवबर्ड्स' उपेन और करिश्मा का पहला वैलेंटाइन डे

बिग बॉस लवबर्ड्स उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना ने अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाया। उपेन और करिश्मा (UpMa) ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक दूसरे के साथ होने की खुशी जताई। वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने साथ एक रोमांटिक डिनर की थी। तस्वीरों में दोनों काफी खुश और रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

karishma tanna

उपेन और करिश्मा ने वैलेंटाइन डे पर साथ डिनर किया और वाइन के साथ अपनी शाम को और खुशनुमा बनाया। उपेन ने अपनी गर्लफ्रैंड करिश्मा तन्ना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में जहां उपेन काफी क्लासी क्रीम शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं करिश्मा ब्लैक कलर की नूडल स्ट्रेप ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। करिश्मा ने भी इस शाम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि 'ए नाइट टू रिमेंबर' यानि की एक यादगार रात.. उपेन ने अपने गिफ्ट के साथ भी एक तस्वीर डाली है। जिसमें उन्होंने हाथ में आईफोन 6 पकड़ा हुआ है।

वहीं आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य होगा कि इस शाम में सिर्फ उपेन और करिश्मा ही नहीं, बल्कि करिश्मा की मम्मी भी मौजूद दिखीं। लगता है इस बार करिश्मा अपने रिलेशन को लेकर ज्यादा ही सीरियस हैं। तभी तो वैलेंटाइन के मौके पर भी मम्मी के साथ उपेन से मिलने गईं।

बहरहाल, आपको याद दिला दें, बिग बॉस हाउस में उपेन और करिश्मा काफी नजदीक रहे। यहां कि दोनों बिग बॉस के नियमों को नजरअंदाज करते हुए एक दूसके को आधी रात में स्मूच करते भी दिखे। लिहाजा, उम्मीद करते हैं कि करिश्मा और उपेन का यह रिश्ता बिग बॉस के बाहर भी यूं ही चलता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X