सलमान खान की डॉक्यूमेंट्री- सीरीज बियॉन्ड द स्टार से आई अपडेट, इस दिन होगी रिलीज!
सुपरस्टार सलमान खान के जीवन पर बन रही है एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज को लेकर कई सालों से चर्चा हो रही है और इसका नाम बियॉन्ड द स्टार है। इस बात को लेकर अक्सर नई नई अपडेट सामने आती रहती है जो कि उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटेड होता है। इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर इस वक्त चर्चा है और कहा जा रहा है कि सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन पर इसको रिलीज किया जाएगा।
जी हां, सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को मनाया जाता है। इसलिए ये चर्चा होनी शुरु हो गई है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और फैंस इसको लेकर इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा इस डाक्यूमेंट्री सीरीज को लेकर खबर है कि सलमान खान के बारे में कई लोगों ने बोला है। जी हां, इस सीरीज को देखने के बाद उनके फैंस दीवाने होने वाले हैं।

ये सितारे शामिल है
इस लिस्ट में उनके पिता सलीम खान, उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान, भाग्यश्री से लेकर दिशा पटानी तक शामिल है। उनके सह-कलाकार, निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला, डेविड धवन, सूरज बड़जात्या, संजय लीला भंसाली और सुभाष घई और प्रभु देवा शामिल है।

इंतजार करना पड़ेगा
अब रिलीज के बाद इसको लेकर क्या धमाका होता है इसके लिए तो जाहिर है कि इंतजार करना पड़ेगा। सलमान के साथ काम कर चुके लगभग सभी लोग उनके बारे में बात करने के लिए आगे आ रहे हैं।

हिमेश रेशमिया और कमाल खान
हिमेश रेशमिया और कमाल खान (गायक) जैसे लोग, जो अपने करियर का श्रेय सलमान को देते हैं, को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं। गौरतलब है कि सभी फिल्म अगले साल यानि 2023 को रिलीज की जाएंगी।

कैमियो रोल
सलमान खान एक बार फिर से टाइगर बनकर धमाका करते नजर आने वाले हैं। सलमान खान और शाहरुख खानक की जोड़ी भी कैमियो रोल में नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications