साउथ के इस स्टार के साथ समांथा की अगली फिल्म पर आयी बड़ी अपडेट

Samantha Ruth Prabhu

पिछले कुछ समय से समांथा रुथ प्रभु अपनी हेल्थ कंडीशन की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने कई प्रोजेक्ट्स से अपने हाथ खींच लिए हैं। इनमें वरुण धवन के साथ एक फिल्म भी शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी खबर आ रही है कि समांथा जल्द ही कुछ फिल्मों के लिए शूटिंग शुरू करेंगी। इस बीच समांथा की फिल्म 'खुशी' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि समांथा जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में समांथा साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। जो निश्चित रूप से फैंस के लिए निश्चित रूप से बड़ी खुशखबरी है।

शिव निर्वाण की फिल्म खुशी :

शिव निर्वाण की फिल्म खुशी :

समांथा रुथ प्रभु जल्द ही निर्देशक शिव निर्वाण निर्देशित फिल्म 'खुशी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में समांथा के साथ विजय देवरकोंडा भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है। समांथा रुथ प्रभु अभी अपनी आने वाली फिल्म 'शकुंतलम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही अपने हेल्थ इश्यू की वजह से समांथा ने कई फिल्मों में काम करने से भी इंकार कर दिया है। हालांकि अब फिल्म 'खुशी' को लेकर शिव निर्वाण ने बड़ा अपडेट शेयर किया है।

जल्द शुरू होगी शूटिंग :

जल्द शुरू होगी शूटिंग :

फिल्म 'खुशी' को लेकर डायरेक्टर शिव निर्वाण ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि जल्द ही फिल्म 'खुशी' की शूटिंग फिर से शुरू होने वाली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'खुशी की नियमित शूटिंग बहुत जल्द शुरू होगी, सब कुछ बहुत सुन्दर होने जा रहा है।' हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि 'खुशी' की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है। बता दें कि 'खुशी' की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस शेड्यूल में फिल्म की बाकी शूटिंग भी पूरी कर ली जाएगी।

शाकुंतलम में आएंगी नजर :

शाकुंतलम में आएंगी नजर :

अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो समांथा रुथ प्रभु फिल्म 'शाकुंतलम' में जल्द ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में राजा दुष्यंत की भूमिका में साउथ एक्टर देव मोहन नजर आएंगे। फिल्म 17 फरवरी को पैन इंडिया रिलीज होगी। यह फिल्म कालिदास के नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित फिल्म है। फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं समेत हिंदी में भी रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X