TRAILER: सलमान, शाहरूख भूलकर.. अब इसे देंखे.. जिसे दुनिया ने किया सलाम!
[बॉलीवुड न्यूज] यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'तितली' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की टैग लाइन ही इतनी आकर्षक है कि आपको सोचने पर मजबूर कर देगी- 'हर फैमिली, फैमिली नहीं होती'....
कनु बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शशांक अरोड़ा (तितली), शिवानी रघुवंशी (नीलू), रणवीर शौरी (विक्रम), अमित सायल (बावला) और ललित बहल (डैडी) मुख्य किरदारो में हैं।
यह कहानी है एक परिवार की, लेकिन कोई आम परिवार नहीं। बता दें, यह फिल्म 22 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में दिखायी जा चुकी है, इसने आठ पुरस्कार जीते हैं और फ्रांस एवं जर्मनी में इसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली है। 'तितली' 30 अक्टूबर 2015 को रिलीज होने वाली है।
यहां देखें ट्रेलर-(नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications












