और दो सुपरस्टार FINAL.. अब सिर्फ सलमान खान की हां है....
2018 में आने वाली बड़ी फिल्मों की लिस्ट देंखे यहां। हाल ही में आमिर खान, कंगना रनौत और टाईगर श्राफ ने अपनी फिल्में फाइनल की हैं।
आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी गई है कि यशराज बैनर तले आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' दिवाली 2018 पर रिलीज होगी। वहीं, कंगना रनौत ने भी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मणिकर्णिका' के पोस्टर समेत रिलीज डेट घोषित कर दिया है।
[''ब्लॉकबस्टर है सलमान खान की ट्यूबलाइट.. 400 करोड़ तो FINAL है....'']
बहरहाल, 2018 की फिल्मों लिस्ट देखी जाए तो यह साल काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां अक्षय अपनी 2, 3 फिल्मों के साथ तैयार हैं, वहीं शाहरूख खान ने भी आनंद एल राय की फिल्म के साथ क्रिसमस बुक कर रखा है।

हाल ही में खबर आई थी कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 अब दिवाली 2017 पर नहीं, बल्कि 25 जनवरी 2018 में रिलीज होगी। बता दें, इससे पहले अक्षय कुमार दो और फिल्में भी 2018 में पहुंच चुकी है.. एक पैडमैन, दूसरी क्रैक।
लिहाजा, इन सबसे बीच सिर्फ सलमान खान ही बच गए हैं, जिन्होंने किसी फिल्म की डेट फिक्स नहीं की है। हालांकि यह तो सभी को पता है कि ईद मतलब सलमान खान..


Click it and Unblock the Notifications