सचिन के बाद अब यूपी के गांव का हार्दिक ले आया विदेशी दुल्हनिया, ये वाली भाभी देख सीमा हैदर को भूले लोग

UP village man marries foreign beautiful girl

Village Man Marries Foreign Girl: देश भर में इन दिनों सीमा हैदर और अंजू जैसे मुद्दे खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब एक और हैरान करने वाली शादी की खबर सामने आई है। पाकिस्तान के बाद अब भारत में नीदरलैंड की हसीना भी दुल्हन बनकर आई है। विकास खंड क्षेत्र के दतौली गांव में सात समंदर पार के प्यार को मुकाम मिल गया।

नीदरलैंड की बेटी गबरीला डूडा व गांव के हार्दिक वर्मा परिणय सूत्र में बंध गए। विधि विधान से संपन्न हुए वैवाहिक समारोह का परिवार के सदस्य समेत ग्रामीण हिस्सा बने। मेहंदी व हल्दी की रस्में हुईं और महिलाओं ने वंदनवार गीत गाकर खुशी मनाई।

बताते चलें कि विदेशी मैम नीदरलैंड की रहने वाली है। उसका नाम गैबरीला है। बताया जा रहा है कि हार्दिक और गैबरीला एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इसके बाद डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे संग ब्याह रचाने का फैसला लिया। दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।

बताया जा रहा है कि, तकरीबन 3 वर्ष पहले उसी कंपनी में काम करने वाली नीदरलैंड के बार्नेवेल्ड शहर के रहने वाले मारसिन डूडा की 20 वर्षीय बेटी गैबरीला डूडा से हार्दिक की मुलाकात हुई। इस बीच धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों करीब दो साल से लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब हार्दिक और गैबरीला ने अपने परिजन को इसकी जानकारी दी तो परिजन शादी के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद करीब 15 दिन पहले हार्दिक और विदेशी प्रेमिका गैबरीला इंडिया पहुंचे। इसके बाद हार्दिक गांधीनगर स्थित अपने घर ले गया। यहां हार्दिक के परिजनों की मौजूदगी में दोनों की सगाई हुई। इसके बाद 25 नवंबर को परिजन हार्दिक और गैबरीला को साथ लेकर ललौली थाने के दतौली पैतृक गांव आ गए। इसके बाद बुधवार को गांव में ही शादी की रीति रिवाज की रस्मों को पूरा कर हार्दिक और गैबरीला परिणय सूत्र में बंध गए।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X