यूपी पुलिस ने ट्विटर पर 'लूटकेस' का ट्रेलर किया शेयर, कुणाल खेमू ने मज़ेदार अंदाज़ में दिया जवाब!

हाल ही में, कुणाल केमू की फिल्म 'लुटकेस' का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे अपने मज़ेदार और प्रफुल्लित करने वाले कांसेप्ट के लिए बेहद पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया है, नतीजन प्रशंसक ट्रेलर को शेयर कर और उस पर कमेंट कर के फ़िल्म के प्रति अपना उत्साह व्यक्त कर रहे है। ट्रेलर ने इस कदर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है कि 'यूपी पुलिस' ने भी ट्वीट कर लोगों से अज्ञात सूटकेस से सावधान रहने की हिदायत की है।

वे लिखते है,"अज्ञात वस्तु जैसे बैग या 'सूटकेस' को कभी न छुएं! इसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर दें। Please do not touch unattended articles like bag or 'suitcase'.

lootcase, kunal khemu, लूटकेस, कुणाल खेमू

वही, मज़ाकिया स्वभाव वाले कुणाल केमू ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,"Don't touch unattended bags because us bag mei kuch kaala hai!! Call 100 to report it."

लूटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। लुटकेस 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X