अखिलेश के करीब आ जायेगा यूपी पुलिस मुख्‍यालय

Uttar Pradesh CM Akhilesh Yadav
लखनऊ (ब्यूरो)। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष आदेश पर अब यूपी पुलिस का मुख्‍यालय उनके और करीब आ जायेगा। अभी तक इलाहाबाद में स्थित मुख्‍यालय अब लखनऊ शिफ्ट हो जायेगा। पुलिस विभाग ने इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण से 63 करोड़ रुपए में दस एकड़ जमीन खरीदी है। यह मुख्यालय दस मंजिला बनेगा और ईओडब्लूए प्रशिक्षण मुख्यालयए जीआरपीए तकनीकी सेवाएं और कोआपरेटिव सेल की एसआइबी समेत पुलिस की कई शाखाएं यहीं से संचालित होंगी।

बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा ने पत्रकारों को बताया कि गोमतीनगर विस्तार सेक्टर सात में अमर शहीद पथ पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सामने दस एकड़ जमीन खरीदी गयी है। अब यहां पुलिस मुख्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। डीजीपी मुख्यालय को लेकर बहुत दिनों से यह प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री के रूप में पहली उपलब्धि हासिल हुई है। इलाहाबाद में पुलिस मुख्यालय होने और डीजीपी के लखनऊ बैठने से कई बार विभागीय कार्यो में अड़चनें भी होती थी। अब यहां मुख्यालय होने से बेहतर संचालन होगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्यालय 150 वर्षो से इलाहाबाद में स्थित है। 1861 में पुलिस अधिनियम के अस्तित्व में आने के बाद 1863 में इलाहाबाद में पुलिस मुख्यालय स्थापित हुआ। 1870 में पुलिस मुख्यालय के भवन का निर्माण हुआ। 1937 में प्रदेश के पुलिस मुखिया का कार्यालय लखनऊ के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। तब पुलिस महानिरीक्षक प्रदेश पुलिस के मुखिया होते थे। बाद में पुलिस मुख्यालय में आइजी और फिर एडीजी स्तर के अधिकारी बैठने लगे। राजधानी में पुलिस मुख्यालय की स्थापना से एक नये अध्याय की शुरुआत होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X