'राम सेतु' के लिए अक्षय कुमार की सीएम योगी से मुलाकात, यूपी फिल्म सिटी पर बॉलीवुड की बड़ी मीटिंग!
योगी सरकार के फिल्म सिटी बनाने के फैसले पर काम शुरू हो गया है। इसका नजारा मुंबई में देखने को मिला। दो दिनों के दौरे पर मुंबई पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर शाम एक्टर अक्षय कुमार से बातचीत की। जिसकी तस्वीरें बीती रात से सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार और योगी आदित्यनाथ के बीच हुई ये मुलाकात यूपी के गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनने वाले फिल्म सिटी को लेकर हुई है।

अक्षय कुमार से अपनी हुई इस मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए सीएम योगी ने ट्वीट किया है कि आज मुंबई में भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता श्री अक्षय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में उनसे सार्थक विमर्श हुआ। अपने कार्य के प्रति उनकी समझ, लगन और रचनाधर्मिता युवाओं के लिए प्रेरणास्पद है।


Click it and Unblock the Notifications











