सुसाइड करने की कोशिश करने वाली Uorfi Javed ने उठाया पुराने सच से पर्दा

Uorfi Javed

Uorfi Javed: अपनी बोल्डनेस के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद ने अपने सुसाइट करने वाली बात को लेकर बयान दिया है और सच बताया है कि क्यूं उन्होंने ऐसा किया। इसके साथ ही उर्फी जावेद ने अपने पिता के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात की है। जाहिर है कि उर्फी जावेद अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती ही हैं और विवादों से उर्फी का पुराना नाता है।

पिता का उर्फी के साथ रिश्ता-

उर्फी जावेद ने अपने पिता के साथ के रिश्ते पर बात करते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता ना सिर्फ उन्हें अपमानित करते थे, बल्कि शारीरिक तौर पर प्रताड़ना भी देते थे। इसीलिए इस सबसे परेशान होकर मैंने कई बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनका रिलेशनशिप पिता के साथ बहुत ही कठिन था।

दुख भरा रहा उर्फी जावेद का बचपन-

उर्फी जावेद ने अपने मुश्किल भरे बचपन को भी याद किया है और बताया कि उनको उनकी अम्मी और अब्बू दोनों काफी परेशान करते रहते हैं। इस सबके चलते उनका बचपन काफी दुख भरा रहा है और उन्होंने काफी तकलीफों का सामना किया है।

उर्फी जावेद की जिंदगी-

उर्फी जावेद का बचपन और जिंदगी बहुत ही और रूढ़िवादी विचारों वाली परिवार में बिता है। वह लखनऊ से हैं, अपने 5 भाई बहनों में वह दूसरे नंबर की है। छोटे शहर से होने की वजह से उनका माता-पिता कभी भी उनकी सोच से सहमत नहीं होते थे इसीलिए काफी लड़ाई और झगड़े घर में होते थे।

उर्फी जावेद आगे कहती है, मैं बहुत टीवी देखती थी। मुझे फैशन बहुत पसंद था। मुझे तब फैशन का ज्ञान नहीं था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे क्या पहनना है। मैं हमेशा अलग दिखना चाहती थी। मैं हमेशा अच्छा देखना चाहती थी। जब मैं पार्टी में जाती हूं तो मैं चाहती थी सभी लोग मुझे देखें।

गौरतलब है कि, उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर ही छाई रहती हैं और उनके कपड़े, उनके बयान और उनकी पार्टीज को लेकर हमेशा ही वह ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन उनका बोल्डनेस को लेकर हमेशा ही कई लोग तारीफ भी करते रहते हैं।

Read more about: uorfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X