बीमार फराह के मुरीद हुए बोमन.. कहा वेलडन
जिसके लिए, फिल्म में किरदार निभा रहे बोमन ईरानी ने फराह की दृढ़ता और समर्पण की तारीफ की। बोमन ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "मेरी कप्तान फराह खान कल बीमार थीं..दवाएं लेकर उन्होंने काम किया, उन्होंने निर्लिप्त भाव से अपने सैनिकों को व्यवस्थित रखा। वह बीमार हैं फिर भी मजबूत हैं।"
मालूम हो कि इससे पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, जो कि इस फिल्म की हिरोईन हैं, ने भी फराह की जमकर तारीफ की थी। उन्हें बेहद ही लविंग और केयरिंग बताया था। दीपिका 'ओम शांति ओम' के बाद से दूसरी बार फराह के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ काम कर रही हैं। फिल्म में शाहरूख खान, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, विवान शाह व सोनू सूद मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वैसे दीपिका-शाहरूख की जोड़ी बॉक्सऑफिस पर हिट है देखते हैं कि 'ओम शांति ओम' वाला जादू 'हैपी न्यू इयर' दोहरा पाती है कि नहीं क्योंकि फराह की पिछली फिल्म 'तीस मार खां'.. फ्लॉप रही थी इसलिए एक बार फिर से उन्होंने शाहरूख का हाथ थामा है। क्योंकि शाहरूख के साथ ही उन्होंने 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी हिट फिल्में दी है।


Click it and Unblock the Notifications












